वैज्ञानिकों की यह स्टडी हाइमेनोप्टेरा जनरल में छपी है। इस स्टडी के मुताबिक, वर्ष 2019 में ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी में स्थित गोल्डफील्ड्स जंगलों में वैज्ञानिक विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुके कुछ जंगली फूलों का सर्वेक्षण कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें 'मेगाचाइल लूसिफर' नाम की मधुमक्खी मिली थी।
इस स्टडी के मुख्य लेखक किट प्रेंडगैस्ट के मुताबिक, यह एक मादा मधुमक्खी है। इसके सिर पर अनोखी सींग देखने को मिली है। शैतान जैसी सींगों की वजह से ही इसको 'लूसिफर' नाम दिया गया है।
किट प्रेंडगैस्ट के अनुसार, इस मधुमक्खी के बारे में लिखते समय मैं नेटफ्लिक्स का शो 'लूसिफर' देख रहा था। मुझे लगा यह नाम इस मधुमक्खी पर बिल्कुल सटीक बैठेगा। प्रेंडगैस्ट ने कहा कि मधुमक्खी का डीएनए टेस्ट भी करवाया गया। जांच में खुलासा हुआ है कि वैज्ञानिकों ने अभी तक जितनी भी मधुमक्खियां खोजी हैं, उनमें से किसी भी मधुमक्खी से इसका डेटा मैच नहीं कर रहा है, जो एक नई खोज है।
Viral Video: वरमाला डालने पहुंचा दूल्हा, उछलते ही मच गया हंगामा! स्टेज पर गिरी दुल्हन, वीडियो हुआ वायरल
सींग को लेकर चल रही है शोध
'लूसिफर' के सिर पर लगी सींग करीब 0.9 मिलीमीटर लंबे हैं और यह मधुमक्खी इन सीगों से ही फूलों तक पहुंचती हैं। घोंसलों की सुरक्षा के लिए भी वो अपने सींगों का इस्तेमाल करती है। हालांकि, अभी इस मधुमक्खी की स्टडी की जा रही है। स्टडी पूरा होने के बाद ही इसके सींगों का सही इस्तेमाल का पता लग पाएगा।
Viral Video: बस के पहिए के नीचे आया बाइक सवार का सिर और जाने वाली थी जान, फिर जो हुआ.. मंजर देख कांप जाएगी रूह
ऑस्ट्रेलिया नेश्नल साइंस एजेंसी CSIRO के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया में 2000 से ज्यादा मधुमक्खियों की प्रजातियां हैं। इनमें से 300 से ज्यादा मधुमक्खियों को वैज्ञानिकों ने अभी तक कोई नाम नहीं दिया है और न ही इनका विवरण मौजूद है।