फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: सड़क पर गंदगी देखकर हाथी के बच्चे ने किया कुछ ऐसा, लोग बोले- इंसानों को सीखना चाहिए

Tue, 22 Jul 2025 12:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि हाथी का बच्चा अपनी मां के साथ सड़क पर जा रहा है। इस बीच वह सड़क पर कचरा देखता है। वह कचरा देखकर रुक जाता है।
विज्ञापन
सड़क पर गंदगी देखकर हाथी के बच्चे ने किया कुछ ऐसा - फोटो : Instagram/rajivnemaindori
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें कई लोगों को हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ हैरान करने वाले होते हैं। कुछ वीडियो सीख देने वाले होते हैं। इंटरनेट पर अक्सर जानवरों के वीडियो होते हैं। इनमें कुछ लड़ाई के, तो कुछ बेहद भावुक करने वाले होते हैं। अब एक हाथी और उसके बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडयो इंसानों को सीख देने वाला है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि हम इंसानों को नन्हें हाथी से सीखने की जरूरत है। लोग हाथी के बच्चे की तारीफ कर रहे हैं और नन्हें हाथी से सीख लेने की सलाह दे रहे हैं। 

दरअसल, वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि हाथी का बच्चा अपनी मां के साथ सड़क पर जा रहा है। इस बीच वह सड़क पर कचरा देखता है। वह कचरा देखकर रुक जाता है। ऐसा लग रहा है कि वह अपनी मां से कह रहा हो मां किसने सड़क पर कचरा फेंक दिया। 
विज्ञापन





Viral Video: ट्रेन में ऊपर की सीट पर बैठकर खाने का सामान चोरी करता दिखा शख्स, मना करने की जगह हंस रहे थे लोग

वीडियो में आप देख सकते हैं कि हाथी का बच्चा कचरे को अपनी सूंड से उठाकर डस्टबिन में डाल देता है। इसके बाद वह अपनी मां के साथ आगे बढ़ जाता है। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। सोशल मीडिया यूजर हाथी के बच्चे की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Viral Video: माता सीता का हरण कर के रिक्शे में ले जाता दिखा रावण, इस अनोखी रामलीला को देख छूटी सबकी हंसी

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर rajivnemaindori नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा–जब एक छोटा हाथी कूड़ेदान में कचरा डालकर सड़क साफ रख सकता है तो फिर लोग सड़क साफ क्यों नहीं रख सकते? हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

Viral News: बिजली मीटर अपडेट करने के लिए आया SMS, जैसे ही लिंक पर किया क्लिक खाते से उड़ गए सारे पैसे

हालांकि, वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोग बंटे हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से तैयार किया गया वीडियो है, तो कुछ लोगों का कहना है कि यह ओरिजिनल वीडियो है। दरअसल, नन्हा हाथी अपनी मां के साथ जिस सड़क पर चल रहा है, वो काफी व्यस्त है और सामने दो से तीन लोग आ रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें