हम सभी के बचपन की कुछ यादें ऐसी होती हैं, जिन्हें याद करके आज भी हंसी आ जाती है। खासकर जब बात मम्मी की डांट और मार की हो। अक्सर ऐसा होता था कि जब भी मम्मी गुस्सा करती तो हम भागकर छत या छज्जे पर चढ़ जाते थे। वहां जाकर हमें लगता था कि अब हम सुरक्षित हैं और मम्मी हमें नहीं पकड़ पाएंगी। मम्मी नीचे से हमें बहलाती-फुसलाकर कि “नीचे आ जाओ, मैं तुम्हें नहीं मारूंगी।” लेकिन असलियत तो हम सबको पता ही है। जैसे ही हम नीचे आते तुरंत मम्मी अपना वादा भूलकर हमारी ढंग से पिटाई कर देतीं। ये नजारे हमारे बचपन का हिस्सा रहे हैं, जिन्हें सोचकर आज भी चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। तो आज की इस खबर में भी हम आपको एक ऐसी ही घटना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसने यही बचपन की यादें ताजा कर दीं। इस वीडियो में एक बच्चा किसी और के घर की छत पर चढ़ गया था। तभी वहां एक महिला हाथ में प्लास्टिक का बैट लेकर पहुंच गई। बच्चा यह देखकर घबरा गया और तुरंत उससे दूर जाने की कोशिश करने लगा। उसे लग रहा था कि अब पक्का मार पड़ेगी। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि महिला ने गुस्सा नहीं दिखाया। उसने बच्चे को प्यार से नीचे आने को कहा।
महिला ने बच्चे को उतारने के लिए लगाई यह तरकीब
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला ने बच्चे को नीचे उतारने के लिए पहले सीढ़ियां हटा दी थीं। शायद वह उसे सबक सिखाना चाहती थी कि बिना सोचे-समझे छत पर चढ़ना सही नहीं है। थोड़ी देर तक बच्चा ऊपर ही बैठा रहा, फिर महिला ने दोबारा सीढ़ियां लगाईं ताकि बच्चा सुरक्षित नीचे उतर सके। जब बच्चा नीचे आया तो महिला ने उसे वापस उसी जगह पहुंचा दिया, जहां से वह आया था। लेकिन जाते-जाते उसने बैट से हल्का सा वार भी किया। यह नजारा इतना मजेदार था कि वीडियो बनाने वाला इंसान अपनी हंसी रोक ही नहीं पाया।
लोगों ने की तारीफ
रिकॉर्डिंग करने वाले ने बताया कि उसे लगा था कि महिला बच्चे को जोर से डांटेगी या बहुत मारेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। महिला ने धैर्य दिखाया और बच्चे को शांति से नीचे आने दिया। इस पूरे सीन में सबसे मजेदार पल वही था जब आखिर में महिला ने बैट से हल्की सी मार लगाकर उसे सबक सिखा दिया। ये वीडियो इंस्टाग्राम पर @anirudhgulia_dc नाम के यूजर ने शेयर किया है। पोस्ट होते ही यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। खबर लिखे जाने तक इसे 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका था और लगभग 11 हजार लोगों ने लाइक भी किया।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
लोगों ने इस वीडियो पर खूब मजेदार कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, “एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिवेट हो गया।” दूसरे ने मजाक करते हुए कहा, “मां का सबसे बड़ा झूठ यही है , नीचे आओ, मैं नहीं मारूंगी।” एक शख्स ने लिखा, “रीसेट हो गया भाई।” वहीं किसी और ने कहा, “हर बदमाश की बदमाशी यहीं खत्म होती है।”