फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

N Srinivasan: पुराने रंग में लौटेगी सीएसके! श्रीनिवासन की टीम में वापसी, बोर्ड की बैठक में अध्यक्ष नियुक्त

Wed, 03 Sep 2025 05:57 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

श्रीनिवासन (80 वर्ष) को कुछ हफ्ते पहले फ्रेंचाइजी की बोर्ड बैठक में सीएसके का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। विश्वनाथन ने कहा, 'यह सीएसके के लिए फायदेमंद होगा क्योंकि वह हमारे लिए सर्वश्रेष्ठ प्रशासक रहे हैं। मुझे खुशी है कि वह सीएसके में वापस आ गए हैं।'
विज्ञापन
श्रीनिवासन-धोनी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी काशी विश्वनाथन ने कहा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन की फ्रेंचाइजी अध्यक्ष के रूप में खेल प्रशासन में वापसी मुख्य रूप से सलाहकार के तौर पर होगी जो टीम के लिए बहुत फायदेमंद होगी।
विज्ञापन


श्रीनिवासन (80 वर्ष) को कुछ हफ्ते पहले फ्रेंचाइजी की बोर्ड बैठक में सीएसके का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। विश्वनाथन ने कहा, 'यह सीएसके के लिए फायदेमंद होगा क्योंकि वह हमारे लिए सर्वश्रेष्ठ प्रशासक रहे हैं। मुझे खुशी है कि वह सीएसके में वापस आ गए हैं। वह हालांकि सलाहकार की भूमिका में होंगे क्योंकि वह ज्यादा यात्रा नहीं करते लेकिन हम उनसे संपर्क में रहेंगे।' उन्होंने कहा कि श्रीनिवासन एसए20 और मेजर क्रिकेट लीग में सीएसके की संपत्तियों के प्रबंधन की देखरेख भी करेंगे। सीईओ ने कहा, 'वह सीएसके की सभी संपत्तियों के प्रभारी होंगे।' बता दें कि, सीएसके के लिए आईपीएल 2025 का सीजन अच्छा नहीं रहा था। चेन्नई चार जीत और 10 हार के बाद 10वें स्थान पर रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें