सार
Viral Video: सोशल मीडिया पर आंध्र प्रदेश से एक स्कूल वार्डन का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल वार्डन श्रीमती हेमा ने तेज बुखार से पीड़ित छात्रा को अपनी पीठ पर उठाकर करीब 6 किलोमीटर तक जंगल और पहाड़ी रास्तों से पैदल चलकर अस्पताल पहुंचाया।
बीमार छात्रा को पीठ पर उठाकर स्कूल वार्डन ने पहुंचाया अस्पताल
- फोटो : @SailajaRayapati
Andhra pradesh School Warden And Sick Student Viral Video: इंसानियत वही है, जो बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की मदद के लिए आगे आए। सच्ची जिम्मेदारी और इंसानियत शब्दों से नहीं, कर्मों से दिखाई देती है। सोशल मीडिया पर आंध्र प्रदेश से एक स्कूल वार्डन का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल वार्डन श्रीमती हेमा ने तेज बुखार से पीड़ित छात्रा को अपनी पीठ पर उठाकर करीब 6 किलोमीटर तक जंगल और पहाड़ी रास्तों से पैदल चलकर अस्पताल पहुंचाया। उनकी इस इंसानियत और जिम्मेदारी ने हर किसी का दिल जीत लिया है।
Viral Video: बेटे ने निभाया मां से किया अपना वादा, पहली बार कराई हेलिकॉप्टर की सैर, भावुक कर देगा वीडियो
वीडियो में आप देख सकते है कि, स्कूल वार्डन हेमा अपनी पीठ पर बच्चे को लेकर बेहद सावधानी से कठिन रास्तों पर आगे बढ़ रही हैं। कहीं चढ़ाई, कहीं पत्थर तो कहीं जंगल हेमा के लिए रास्ता आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उनका एक ही मकसद था कि छात्र को जितनी जल्दी हो सके इलाज मिल जाए।
बताया जा रहा है कि यह घटना आंध्र प्रदेश के एक दूरदराज के आदिवासी इलाके की है, जहां आज भी सड़क, एंबुलेंस और अन्य जरूरी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे इलाकों में बीमार व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचाना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होता। यही वजह है कि वार्डन हेमा को खुद ही छात्रा को अपनी पीठ पर उठाया और करीब 6 किलोमीटर तक पहाड़ों, जंगलों और ऊबड़-खाबड़ रास्तों से पैदल चलकर अस्पताल पहुंचाया।
घटना का इस वीडियो को आंध्र प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. शैलजा रायपति ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है। उन्होंने हेमा की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि, उन्होंने अपने कर्तव्य से बढ़कर काम किया है। उनका यह कदम केवल एक छात्र की जान बचाने की कोशिश नहीं था, बल्कि यह दिखाता है कि सच्ची जिम्मेदारी और इंसानियत कैसी होती है।
स्कूल वार्डन के वायरल हो रहे इस वीडियो को अबतक कई ज्यादा व्यूज और हजारों लाइक मिल चुके हैं। वहीं वीडियो देख लोग अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- उन्होंने साबित कर दिया कि बच्चों की सुरक्षा और देखभाल उनके लिए सबसे पहले है। दूसरे शख्स ने लिखा- अगर हर सरकारी कर्मचारी अपने काम के प्रति इतनी ईमानदारी और संवेदनशीलता दिखाए, तो समाज में बड़ा बदलाव आ सकता है।
Viral Video: बेटी की आंखों से छलका पिता के 35 वर्षों के संघर्ष का दर्द, ऑटो चलाकर उनके सपनों को दिए पंख
Viral Video: शैतानी करते नन्हे हाथी पर हथिनी ने कुछ इस तरह लुटाया प्यार, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल