दुनिया में ऐसी कई झीलें हैं, जो अपने आप में कोई न कोई रहस्य समेटी हुई हैं। एक ऐसी ही झील महाराष्ट्र के बुलढाना जिले में भी है, जिसका रहस्य जानने में दुनिया भर के वैज्ञानिक जुटे हैं। नासा से लेकर दुनिया की तमाम एजेंसियां कई सालों से इस झील पर शोध कर रही हैं, लेकिन इसके रहस्य से अब तक पर्दा नहीं उठ पाया है।