फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते का मुंह बांध फेसबुक पर फोटो डालने वाली महिला पहुंची जेल

Mon, 06 Jun 2016 08:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना शहर की रहने वाली कैथरीन लेमनस्काई को पालतू कुत्ते का मुंह टेप से बांधने के लिए अमेरिकी कोर्ट ने 60 दिन की सजा दी है। इस मामले का ख्‍ाुलासा तब हुअा, जब कैथ्‍ारीन ने अपने कुत्ते की टेप से बंध्‍ाे मुंह वाली फोटो फेसबुक पर डाल दी थी। उन्होंने इस फोटो के कैप्शन में लिखा था, "अगर आप चुप नहीं होंगे तो आपके साथ यही होगा।"
विज्ञापन


फेसबुक पर उनकी इस पोस्ट पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। हजारों लोगों ने उनकी इस पोस्ट को श्‍ाेयर करते हुए गुस्से का इजहार किया। 


बाद में कैथरीन ने इसे मजाक बताते हुए बचाव में फेसबुक पर एक और पोस्ट डाली, ‌जिसमें उन्होंने लिखा था, "ज्यादा चिंतित मत होइए। यह सिर्फ एक मिनट के लिए था, लेकिन उसके बाद से ही इसने भौंकना बंद कर दिया है... बात समझ में आई"।

जिला जज ने कैथरीन को पशु क्रूरता करने का दोषी ठहराते हुए अपने फैसले में कहा कि यह उन केसों में से एक है जिनमें एक फोटो हजार शब्दों के बराबर होता है। कोर्ट में कैथरीन ने बताया कि उसने सिर्फ 15-20 सेकेंड के लिए ही कुत्ते के मुंह पर टेप बांधा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें