अमेरिका के सैंटा बारबारा बीच के तट पर एक मृत जानवर पाया गया। लेकिन वो जानवर है कौन, इसे कोई समझ नहीं सका। वो कुछ व्हेल तो कुछ मगरमच्छ जैसा लगा।
डेली मेल के मुताबिक ये अंजान सा जानवर भूरे रंग में था और ये किस प्रजाति का था, बताना मुश्किल ही लगा। ऐसा जानवर कभी देखा नहीं गया। इस बात के भी कोई प्रमाण नहीं मिले कि ये पानी से यहां तक आ पहुंचा है।
जैसा कि आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि इस जानवर के दांत बहुत ही पैनीले हैं और पंजे भी काफी खतरनाक दिखते हैं।