फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस जानवर को कहते हैं 'शैतानियों का बादशाह, खत्म होने के कगार पर है इनकी दुनिया

Thu, 05 Jul 2018 07:59 PM IST
कच्ची धूप डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊदबिलाव, ल्यूतिनाई नामक वीजल परिवार की एक शाखा में मांसाहारी स्तनधारी है। दुनिया में ऊदबिलाव की 13 प्रजातियां हैं, और सभी प्रजातियां लगभग खत्म होने की कगार पर हैं। यह प्यारा जलीय स्तनधारी काफी चतुर एवं बातूनी और विचित्र रूप से खुशबूदार होता है। ये ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका को छोड़कर हर महाद्वीप के जलमार्गों में पाए जाते हैं। इसकी कुछ प्रजातियां पानी में अपना अधिकतर समय बिताती हैं, जबकि अन्य भूमि और जल आधारित होती हैं।

विज्ञापन


ये पानी में शिकार करते हुए या नदियों और समुद्र के पानी पर दस्तक देने में कई घंटे खर्च करते हैं। ये मुख्य रूप से मछली, मेंढक, क्रेफिश और केकड़ों आदि को खाते हैं। यूरोपीय ऊदबिलाव, यूरोप, एशिया, उत्तरी अफ्रीका के कुछ हिस्सों और ब्रिटिश द्वीपों में पाए जाते हैं। ऊदबिलाव बहुत ही चंचल जानवर होता है और केवल आनंद के लिए कुछ गतिविधियों में भाग लेने में विश्वास रखता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें