आखिर कौन है 'बबलू बंदर'? घूमने और ब्लॉगिंग का है शौक
- फोटो : Instagram/vloggerbabloo_ai
Babloo Bandar: दुनिया में कोई भी सोशल मीडिया के जरिए रातोंरात स्टार बन जाता है। कई लोग सोशल मीडिया पर रील बनाकर कमाई भी कर रहे हैं। ऐसे हर कोई अपने टैलेंट को दिखा रहा है। कोई डांस कर रहा है तो कोई दूसरा कार्य कर रहा है। लेकिन हाल ही इंटरनेट सेंसेशन सामने आया है, जो कोई इंसान नहीं, बल्कि एक बंदर है। इस शुद्ध देसी ब्लॉगर बंदर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसके वीडियो को करोड़ों ने लोगों ने देखा है।
आखिर कौन है बबलू बंदर?
यह न कोई उछल-कूद करता है, न ही किसी सर्कस में अपने करतब दिखाता है। बबलू बंदर कोई आम बंदर नहीं, बल्कि एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जनरेटेड किरदार है। एआई की दुनिया में एक ट्रैवल इंफ्लुएंसर, जो भारत घूमता है और अपने शुद्ध देसी अंदाज में ब्लॉग बनाता है और लोगों को भारत दर्शन कराता है। इसकी बातें सुनकर आपका चेहरा खिल उठेगा।
बबलू की खास बात यह है कि वह देसी अंदाज में हिंदी और स्थानीय भाषा में बात करता है। वह भारत के कोने-कोने में घूमता है और अपनी मजेदार कमेंट्री से लोगों का मनोरंजन करता है। दिल्ली की गलियों में चाट खाना हो या हरिद्वार में गंगा जी में डुबकी लगाना। बबलू हर जगह अपने फनी रील्स के साथ दिखाई देता है। बबलू वीडियो में मंदिरों के दर्शन करता है, तो कभी ट्रेन में सफर भी करता है। इस दौरान मजेदार कहानियां भी सुनाता है। बबलू सिर्फ एक वर्चुअल बंदर नहीं, बल्कि एक सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुका है।
Viral Video: बच्चों की लड़ाई में खुद आपस में भिड़ गए माता-पिता, शख्स ने दी धमकी, कहा- उठाकर पटक दूंगा उसे
बबलू बंदर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वह सभी की दिल की बात करता है। एक वीडियो में वह बनारस में गंगा आरती में पहुंचा हुआ है। वह कहता है कि भइया, ये तो मोक्ष का रास्ता है, लेकिन पहले पकौड़ी खा लूं! इसी तरह उसके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। बबलू बंदर का कैरेक्टर रियल लगता है कि किसी को यकीन नहीं होता है कि एक एनिमेटेड कैरेक्टर है।
Viral Video: खाना बनाने किचन में गए दोस्त, आलू की सब्जी बनाते हुए लगा दी कमरे में आग, लोग बोले- टैलेंट तो है
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया है कि बबलू बंदर के कैरेक्टर को क्रिएट करने वाले का शख्स का नाम लखन सिंह है, जो दिल्ली के रहने वाले हैं। लखन ने ही अपने क्रिएशन से बबलू बंदर का अवतार क्रिएट किया है और उसके जरिए वे लोगों को भारत दिखाने का काम कर रहे हैं। लखन सिंह खुद को एक डिजाइनर, क्रिएटर और ड्रीमर बताते हैं।