फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: महिला के साथ चलती ऑटो में हुई लूटपाट, औरत ने दिखाई बहादुरी और अकेले ही पलट दी गाड़ी, देखें वीडियो

Thu, 11 Sep 2025 01:02 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: पंजाब के जालंधर जिले से सामने आया यह मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, यहां एक महिला अपने गांव जा रही थी। उसने सफर करने के लिए रास्ते में एक ऑटो किराए पर लिया। ऑटो में पहले से तीन लोग बैठे हुए थे।
विज्ञापन
चलती ऑटो में महिला के साथ हुई लूटपाट - फोटो : एक्स@nabilajamal_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजकल चोरी और लूटपाट के मामले इतने बढ़ गए हैं कि लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट यानी बस, ट्रेन या ऑटो में अकेले सफर करने से डरने लगे हैं। पहले लोग सोचते थे कि रात में सफर करना असुरक्षित होता है, लेकिन अब हालात ऐसे हो गए हैं कि दिनदहाड़े भी अपराधी हथियार दिखाकर लोगों को लूट लेते हैं। खासकर अगर कोई महिला अकेली हो तो अपराधियों के हौसले और भी बुलंद हो जाते हैं। लेकिन हाल ही में पंजाब से एक ऐसी घटना सामने आई जिसने यह साबित कर दिया कि अगर हिम्मत हो तो हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों, इंसान खुद को बचा सकता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
पंजाब के जालंधर जिले से सामने आया यह मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, यहां एक महिला अपने गांव जा रही थी। उसने सफर करने के लिए रास्ते में एक ऑटो किराए पर लिया। ऑटो में पहले से तीन लोग बैठे हुए थे। शुरुआत में महिला को लगा कि ये भी आम सवारी हैं, लेकिन हकीकत कुछ और निकली। ये लोग असल में लुटेरे थे, जिन्होंने खुद को ड्राइवर और यात्री बनाकर बैठा रखा था। थोड़ी ही देर बाद इन लोगों ने महिला को तेज धार वाले हथियार दिखाकर डराना शुरू कर दिया और उसे लूटने की कोशिश करने लगे।



दिन दहाड़े की महिला को लूटने की कोशिश
 महिला ने डरने की बजाय बहादुरी से इनका सामना किया। उसने चलती ऑटो से खुद को बचाने के लिए बाहर लटक कर चिल्लाना शुरू कर दिया। उसने सड़क पर गुजर रहे लोगों से मदद की गुहार लगाई। अचानक घबराकर ऑटो ड्राइवर ने तेज रफ्तार से गाड़ी चलाई। इसी दौरान ऑटो एक कार से टकरा गया। मगर महिला ने हिम्मत नहीं हारी और लगातार संघर्ष करती रही। आखिरकार जब उसने पूरी ताकत से विरोध किया तो ऑटो पलट गया।
विज्ञापन


महिला ने दिखाई हिम्मत और पलट दिया ऑटो
जैसे ही ऑटो पलटा वहां मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की। मौके पर दो लुटेरों को पकड़ लिया गया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि, तीसरा लुटेरा वहां से भागने में सफल हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। इस घटना में महिला की बहादुरी ने न सिर्फ उसकी जान बचाई बल्कि दो अपराधियों को पकड़वाने में भी मदद की।

वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसे एक्स पर @nabilajamal_ नाम के एक पेज से शेयर किया गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला किस तरह साहस दिखाकर लुटेरों से लड़ रही है। लोग इसे देखकर महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि भारत में अपराधियों का पुलिस से डर खत्म होता जा रहा है, तभी वे इस तरह दिनदहाड़े अपराध करने की हिम्मत जुटा पाते हैं। वहीं, दूसरे यूजर्स ने महिला की हिम्मत को सलाम किया। उनका कहना है कि महिला ने जिस तरह खुद को बचाया और लुटेरों को सबक सिखाया, वह काबिले तारीफ है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें