फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: लाइक्स के लिए बब्बर शेर के नजदीक जाकर सेल्फी ले रहा था शख्स, जान दांव पर लगाई, देखें वीडियो

Mon, 26 May 2025 10:34 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: यह घटना सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स की चाहत के खतरनाक असर को उजागर करती है, जहां कुछ लोग लोकप्रियता पाने के लिए अपनी जान की परवाह तक नहीं करते। शेर जैसे हिंसक जानवर के इतने करीब जाकर तस्वीर लेना न केवल खतरनाक है, बल्कि जानलेवा भी हो सकता है।
विज्ञापन
बब्बर शेर को साथ सेल्फी ले रहा था शख्स - फोटो : इंस्टाग्राम @humaidalbuqaish
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर कभी-कभी ऐसे वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसे देख हमें हैरानी भी होती है और हम यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आखिर लोग वायरल होने के लिए किस हद जा सकते हैं। हालांकि, भले ही ऐसे वीडियो मनोरंजक होते हैं, लेकिन साथ ही यह सभी को जागरूक करने का काम भी बखूबी करते हैं। अब हाल ही में, एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति जंगल के भीतर एक शेर के पास जाकर सेल्फी लेने की कोशिश करता दिखाई देता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह शख्स बेहद नजदीक पहुंच जाता है और अपने मोबाइल फोन से फोटो खींचने का प्रयास करता है। हालांकि, वीडियो वहीं खत्म हो जाता है, लेकिन पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो चुकी होती है। अब यह क्लिप इंटरनेट पर खूब शेयर की जा रही है और इस पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह घटना सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स की चाहत के खतरनाक असर को उजागर करती है, जहां कुछ लोग लोकप्रियता पाने के लिए अपनी जान की परवाह तक नहीं करते। शेर जैसे हिंसक जानवर के इतने करीब जाकर तस्वीर लेना न केवल खतरनाक है, बल्कि जानलेवा भी हो सकता है। इस वीडियो को देखकर कई यूजर्स ने नाराजगी जताई है। किसी ने इसे बेवकूफी की हद कहा है तो किसी ने यह लिखा कि ऐसे लोग अपनी जान की कीमत नहीं समझते। एक यूजर का कमेंट था, “सिर्फ कुछ लाइक्स के लिए जान जोखिम में डालना किसी भी तरह से सही नहीं ठहराया जा सकता।”




यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर humaidalbuqaish के प्रोफाइल से पोस्ट किया गया है और अब तक इसे 2 लाख 40 हजार से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा कि शेर जिस पेड़ की शाखा पर चढ़ा हुआ है, वह मजबूत नजर आ रही है। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस तरह के स्टंट न सिर्फ खुद इंसान के लिए खतरनाक हैं, बल्कि इससे जंगली जानवरों के स्वाभाविक व्यवहार पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे वीडियो युवाओं को गलत तरीके से प्रेरित कर सकते हैं, जिससे वे बिना सोचे-समझे जोखिम भरे फैसले ले सकते हैं, जिनका नतीजा जानलेवा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें