फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: छाता खोलकर नाच रहा था शख्स, छू गया हाई वोल्टेज तार, जोरदार झटके से झन्नाकर छत पर गिरा फिर...

Tue, 23 Sep 2025 10:20 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: दरअसल राजस्थान के उदयपुर जिले के चंदसेरा गांव गवरी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें एक कलाकार पूरे जोश और उत्साह के साथ परफॉर्मेंस दे रहा था। वह लोगों को मनोरंजन देने के लिए छज्जे की बाउंड्री पर चढ़ जाता है।
विज्ञापन
शख्स को लगा तेज करंट - फोटो : इंस्टाग्राम @bhil_rj27
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कला और मनोरंजन की दुनिया में कलाकार कई बार ऐसे जोखिम उठा लेते हैं, जो उनकी जिंदगी तक पर भारी पड़ सकते हैं। लोग अक्सर कलाकारों की एक्टिंग और परफॉर्मेंस देखकर ताली बजाते हैं, लेकिन कभी-कभी यह परफॉर्मेंस इतनी खतरनाक हो जाती है कि जान तक जा सकती है। ऐसा ही एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने सभी को चौंका दिया है। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल राजस्थान के उदयपुर जिले के चंदसेरा गांव गवरी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें एक कलाकार पूरे जोश और उत्साह के साथ परफॉर्मेंस दे रहा था। वह लोगों को मनोरंजन देने के लिए छज्जे की बाउंड्री पर चढ़ जाता है। शायद वह यह सोच भी नहीं पाता कि वहां ऊपर बिजली की मेन लाइन गुजर रही है। जैसे ही वह अपना छाता हवा में खोलता है, बिजली की लाइन से उसका छाता टकरा जाता है।




मनोरंजन बना जानलेवा
छाते का ऊपरी हिस्सा आयरन का बना होता है और आयरन करेंट पास करने का एक अच्छा कंडक्टर है। ऐसे में बिजली सीधा छाते में उतर आती है और कलाकार को जोरदार झटका लगता है। झटका लगते ही वह झन्नाकर छत पर ही गिर पड़ता है। गनीमत रही कि वह नीचे जमीन पर नहीं गिरा वरना हादसा और बड़ा हो सकता था।
विज्ञापन


हादसे में बाल-बाल बचा शख्स
इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कलाकार परफॉर्मेंस शुरू करने से पहले चारों तरफ ध्यान नहीं देता और छाता खोलते ही बिजली की चपेट में आ जाता है। हालांकि, करंट लगने के बाद उसकी स्थिति क्या हुई, इस बारे में पक्की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह इस हादसे में बाल-बाल बच गया।

वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @bhil_rj27 नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। खास बात यह है कि वीडियो को दो एंगल से शूट किया गया है, जिससे पूरा नजारा और भी साफ दिखाई देता है। इस वीडियो को पोस्ट किए सिर्फ तीन दिन ही हुए हैं और अब तक इसे 82 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, इस पर 1 लाख 56 हजार से ज्यादा लाइक्स और 1200 से अधिक कमेंट आ चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोगों की राय भी अलग-अलग नजर आती है। कुछ लोग कलाकार की हालत देखकर चिंता जताते हैं और उसकी सेहत की दुआ करते हैं। वहीं, कुछ यूजर्स मजाक उड़ाने से भी बाज नहीं आते। किसी ने लिखा, “ये बिन मौसम छतरी किस लिए लाया?” तो किसी ने ताना मारते हुए कहा कि “ऊपर चढ़ना जरूरी थोड़ी है, नीचे से भी नाच सकते थे।” एक और यूजर ने लिखा, “लोग इस हादसे पर हंस कैसे सकते हैं?” वहीं चौथे ने कमेंट किया, “अरे भाई ये तो शुरू होते ही खत्म हो गया।”

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें