फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: खिलौना समझ सांप को पकड़ रहा था बच्चा, तभी हुआ कुछ ऐसा, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Mon, 23 Jun 2025 01:02 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

ViraL Video: सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चा जमीन पर रेंगते हुए एक सांप को पूरी हिम्मत के साथ पकड़ता है। सांप बार-बार खुद को छुड़ाने की कोशिश करता है, लेकिन बच्चा उसे बड़े आराम से पकड़ कर रखता है।
विज्ञापन
सांप को खिलौना समझकर खेलता दिखा बच्चा - फोटो : इंस्टाग्राम @sigma_m_a_l_e_s
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई चौंकाने वाला वीडियो सामने आता है, जो लोगों को हैरान कर देता है। हाल ही में, एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा सा बच्चा जिंदा सांप को अपनी नन्हीं हथेलियों से पकड़ता हुआ नजर आ रहा है। यह पूरा सीन इतना डरावना है कि लोग इसे देखकर हैरान रह गए हैं और यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि इतना छोटा बच्चा इस तरह के खतरनाक जीव से बिना डरे खेल सकता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चा जमीन पर रेंगते हुए एक सांप को पूरी हिम्मत के साथ पकड़ता है। सांप बार-बार खुद को छुड़ाने की कोशिश करता है, लेकिन बच्चा उसे बड़े आराम से पकड़ कर रखता है, जैसे वह कोई खिलौना हो। इस वीडियो में बच्चे का निडर लोगों को हैरानी में डाल रहा है। हालांकि, इस वीडियो की लोकेशन स्पष्ट नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह घटना बिहार की है।
 


वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @sigma_m_a_l_e_s नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया है। जहां कुछ लोग इस बच्चे की साहसिक हरकत की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई लोग इसे बेहद खतरनाक बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने मजाक में लिखा, "बधाई हो, आपके घर में अगला सपेरा जन्मा है।" वहीं एक और यूजर ने कहा, "ये बच्चा तो किसी एक्शन फिल्म का स्टंट मैन निकला।" लेकिन कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो इस वीडियो के जरिए माता-पिता की जिम्मेदारी पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि बच्चे के आसपास ऐसे खतरनाक जीव का होना और उस पर निगरानी का न होना काफी चिंताजनक है।
विज्ञापन


बच्चे की सुरक्षा को लेकर लोगों ने उठाया सवाल
इस वीडियो में मासूमियत और निडरता तो साफ नजर आती है, लेकिन इसके पीछे छिपे खतरे को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अगर वह सांप जहरीला होता तो इस मासूम की जान पर बन सकती थी। एक छोटी सी लापरवाही एक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। बच्चों को अक्सर यह पता नहीं होता कि कौन-सी चीज उनके लिए सुरक्षित है और कौन-सी नहीं। वे केवल अपने जिज्ञासु स्वभाव के चलते किसी भी चीज से खेलना शुरू कर देते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें