फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: अंतिम संस्कार के समय हुई बड़ी घटना, कब्र में समा गया पूरा परिवार, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा

Sat, 12 Apr 2025 11:44 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funeral Turns Traumatic: अब हाल ही में,  फिलाडेल्फिया से आई एक खबर ने दुनियाभर में लोगों को हैरान कर दिया है। एक नॉर्मल सा अंतिम संस्कार, जो मृतक को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया गया था अचानक एक दिल दहला देने वाले हादसे में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : एक्स@ Collin Rugg
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ऐसे वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसे देख हम खुद हैरान हो जाते हैं और समझ नहीं पाते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हुआ है। ऐसे वीडियोज को देखकर काफी दुख भी होता है। अब हाल ही में,  फिलाडेल्फिया से आई एक खबर ने दुनियाभर में लोगों को हैरान कर दिया है। एक नॉर्मल सा अंतिम संस्कार, जो मृतक को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया गया था अचानक एक दिल दहला देने वाले हादसे में तब्दील हो गया। ये घटना इतनी अजीब थी कि जिसने भी इसका वीडियो देखा, दंग रह गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


यह है पूरी कहानी
इस वीडियो के पीछे की कहानी यह है कि 21 मार्च को बेंजामिन एविलेस का दिल से जुड़ी बीमारी के कारण उनके घर पर निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार 29 मार्च को हुआ और उन्हें ग्रीनमाउंट कब्रिस्तान में दफनाया जाना था। रस्में पूरी हो चुकी थीं, प्रार्थनाएं हो चुकी थीं और अब वक्त था उन्हें अंतिम विश्राम स्थल तक पहुंचाने का। लेकिन जैसे ही ताबूत को कब्र की ओर ले जाया गया, जमीन ने धोखा दे दिया।



सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया गया है कि अचानक कब्र धंस गई, और ताबूत के साथ उसमें गिर पड़ा पूरा परिवार। जो लोग उन्हें दफनाने आए थे, वो खुद कब्र में जा गिरे। इस डरावनी घटना में कई लोगों को चोटें आईं। किसी के हाथ में चोट लगी, किसी की पीठ में। चीख-पुकार मच गई, अफरातफरी फैल गई, और कुछ ही सेकंड में माहौल मातम से त्रासदी में बदल गया।
विज्ञापन


बेटे की हुई बुरी हालत
इस हादसे में सबसे बुरी हालत मृतक के बेटे बेंजामिन की हुई, जो ताबूत के ठीक नीचे दब गया। उनकी बहन मैरिबेले रोड्रिगेज ने बताया, "ताबूत उसके ऊपर गिरा हुआ था और उसका चेहरा मिट्टी में धंसा हुआ था। वह बिल्कुल बेहोश पड़ा था।" ये पूरा सीन इतना डरावना था कि वहां मौजूद हर शख्स सिहर उठा।

प्रशासन पर फूट पड़ा गुस्सा
एविलेस परिवार का गुस्सा अब कब्रिस्तान प्रशासन और अंतिम संस्कार कराने वाले संस्थान पर फूट पड़ा है। उनका कहना है कि कब्र को ठीक से नहीं खोदा गया था और यह सीधी-सीधी लापरवाही का मामला है। अब उन्होंने सार्वजनिक माफी और उचित मुआवजे की मांग की है।

लोगों ने दी प्रतिक्रिया
इस पूरी घटना का वीडियो @CollinRugg नामक X यूजर ने शेयर किया, जिसे अब तक 66 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। लोग इस पर हैरानी जताते हुए प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह बेहद डरावना था।” वहीं दूसरे ने कहा, “इस हादसे ने दुखी परिवार को और गहरे सदमे में डाल दिया।”

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें