पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2025 का शुक्रवार को आगाज हो गया है। हालांकि, यह टूर्नामेंट आगाज होते ही चर्चा में आ गया है। दरअसल, टूर्नामेंट के आगाज से पहले इस्लामाबाद के एक होटल में आ लग गई। इस होटल में पीएसएल की एक टीम के खिलाड़ी और स्टाफ रुके हुए थे। । वहां के प्रशासन ने स्थानीय मीडिया को बताया कि आग इस्लामाबाद के सेरेना होटल की सबसे ऊपरी मंजिल यानी छठी मंजिल पर लगी।
फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
हालांकि, फायर ब्रिगेड ने तुरंत स्थिति को संभाल लिया। पीएसएल क्रिकेटरों और अधिकारियों को रेस्क्यू कर लिया गया और कोई भी गेस्ट और स्टाफ आग के कारण घायल नहीं हुआ। उन्हें सफलतापूर्वक वहां से निकाल लिया गया। किसी भी खिलाड़ी या फ्रेंचाइजी को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। समय रहते आग बुझा दी गई।
IPL 2025: धोनी आउट या नॉटआउट? गेंद के बल्ले के पास से गुजरने पर दिखी थी हलचल, माही ने बैट दिखाकर भी किया इशारा
पीएसएल के सीईओ ने क्या कहा?
पीएसएल के सीईओ सलमान नसीर ने समा टीवी से कहा, 'यह होटल के अंदरूनी हिस्सों में नहीं फैला था।' उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की टीमों ने आग पर तुरंत काबू पाने के लिए समय रहते काम शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा, 'आग बुझाने के अभियान में दमकल की छह गाड़ियां और 50 दमकलकर्मी वहां मौजूद थे।' सीडीए के आपात निदेशक जफर इकबाल ने बताया कि आग पर आधे घंटे के भीतर काबू पा लिया गया।
पीएसएल के समय में बदलाव
पीएसएल 2025 के पहले मैच में इस्लामाबाद यूनाइटेड का सामना रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स से हुआ। पाकिस्तान सुपर लीग प्रबंधन ने आईपीएल के साथ समय के सीधे टकराव की वजह से अपने मैचों को शुरू करने का समय एक घंटे की देरी से कर दिया। पीएसएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सलमान नसीर ने एक पॉडकास्ट में कहा कि पीएसएल मैच आईपीएल मैचों के शुरू होने के एक घंटे बाद रात आठ बजे से शुरू होंगे।
CSK vs KKR: 'अपने शॉट्स खेलें, किसी और की तरह खेलने की कोशिश न करें', कप्तान धोनी ने इन पर फोड़ा हार का ठीकरा
पहली बार एक ही विंडो में IPL-PSL
दोनों लीग शुरू होने के बाद यह पहली बार है कि वे एक ही विंडो में भिड़ रहे हैं। नसीर ने कहा कि उनके पास अप्रैल-मई की विंडो में पीएसएल को शेड्यूल करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था क्योंकि इस साल की शुरुआत में व्यस्त कैलेंडर था। नसीर ने कहा, 'यह आदर्श स्थिति नहीं है, लेकिन हमें यकीन है कि पीएसएल के फैंस की संख्या सबका ध्यान आकर्षित करेगी।' नसीर ने कहा कि पीएसएल के आईपीएल के समान विंडो में होने का एक फायदा यह था कि फ्रेंचाइजी कुछ प्रतिष्ठित विदेशी सितारों को साइन करने में सक्षम हो गईं, जो आईपीएल नीलामी में अनसोल्ड रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि अगले साल इस लीग में दो और टीमों को जोड़ा जा सकता है।