फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई पूंछ तो कोई पैर में स्तन लेकर हुआ पैदा, इन्हें दुनिया ने माना अजूबा

Mon, 09 May 2016 07:17 PM IST
टीम डिजिटल /अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मेंढक के चेहरे वाला बच्चा - फोटो : oddee.com
मेंढक के चेहरे वाला बच्चा

नेपाल के दोलाखा जिले के चारीकोट में 2006 में एक अजीबोगरीब बच्चे ने जन्म लिया था जिसका चेहरा मेंढक के जैसे था। हालांकि जन्म के आधे घंटे बाद ही इस बच्चे की मौत हो गई थी। चारीकोट के रहने वाले नीर बहादुर करकी और सुंताली करकी के इस बेटे का गला नहीं था। सिर्फ इतना ही नहीं उस बच्चे की आंखें भी बहुत बड़ी थी जो कि बाहर की तरफ आसानी से निकल जाती थी।
विज्ञापन

साइक्लोप बेबी

2 of 7
साइक्लोप बेबी - फोटो : oddee.com
भारत में एक आंख वाली एक बच्ची ने जन्म लिया था जिसे साइक्लोप बेबी कहा जाता है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची की इस हालत के पीछे किसी ऐंटी कैंसर ड्रग का हाथ था। हालांकि कुछ डॉक्टरों के मुताबिक इसका कारण क्रोमोजोमल डिसऑर्डर भी हो सकता था। इस बच्ची के माथे के ठीक बीचोबीच एक आंख थी। इसकी कोई नाक नहीं थी और दिमाग दो हिस्सों की जगह एक हिस्से में था। जन्म होने के कुछ दिनों के अंदर ही इस बच्ची की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पूंछ वाला आदमी

3 of 7
पूंछ वाला आदमी - फोटो : oddee.com
पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार के रहने वाले चांद्रे ओरम की 13 इंच लंबी पूंछ है। वह चाय बागान में काम करता है। उसका मानना है कि राम नवमी के दिन उसका जन्म होने के कारण श्री हनुमान उसमें बसते हैं। हालांकि उस पूंछ को लेकर चांद्रे को काफी परेशानियों का सामना परना पड़ रहा है जिनमें उसकी शादी सबसे बड़ी समस्या है।

लंबे हाथों वाला पुरुष

4 of 7
लंबे हाथों वाला पुरुष - फोटो : oddee.com
चीन के लुई हुआ, मैक्रोडेक्टीली नामक बीमारी से पीड़ित हैं। उनका बायां अंगूठा 10.2 इंच और तर्जनी  12 इंच लंबी थी। 20 जुलाई 2007 को उनका ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों ने इस सर्जरी में लुई हुआ के हाथ से 11 पाउंड मांस कम किया। 
विज्ञापन

उल्टे पैरों वाली महिला

5 of 7
उल्टे पैरों वाली महिला - फोटो : oddee.com
चीन की वेंग फेंग (27) का जन्म उल्टे पैरों के साथ हुआ था। हालांकि उनकी इस समस्या से उन्हें एवं उनके परिवार को कोई परेशानी नहीं है। वेंग फेंग का कहना है कि वह अन्य लोगों की तुलना में अधिक तेजी से दौड़ सकती हैं। हाल ही में वह एक रेस्तारां में वेटरेस का काम करती हैं। 
विज्ञापन

3 हाथों वाला बच्चा

6 of 7
3 हाथों वाला बच्चा - फोटो : oddee.com
चीन में वर्ष 2006 में लिउ जुंजी नामक एक बच्चे ने जन्म लिया जिसके तीन हाथ हैं। बच्चे की उम्र 2 महीने होने के बाद डॉक्टरों ने सफलतापूवर्क उसका तीसरा हाथ हटा दिया। हालांकि बच्चे को लंबे समय तक फिजिकल थेरेपी की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैरों के तलवे पर स्तन

7 of 7
पैरों के तलवे पर स्तन - फोटो : oddee.com
ब्राजील की रहने वाली एक 22 वर्षीय महिला के पैरों के तलवे पर स्तन मौजूद है। उसके बाएं पैर के तलवे पर पूर्ण रूप से एक निप्पल बना हुआ है। डॉक्टरों का भी यह मानना है कि यह पूर्ण रूप से एक स्तन है जो कि पैरों के तलवे के नीचे है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें