फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हिस्की की यह एक बोतल बना सकती है विश्व रिकॉर्ड, 10 करोड़ रुपये में बिकने की उम्मीद

Fri, 17 Apr 2020 09:48 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मैकलेन 1926 फाइन एंड रेयर व्हिस्की (पुरानी तस्वीर) - फोटो : Social media
विज्ञापन

कहते हैं कि शराब जितनी पुरानी हो, वो उतनी ही अच्छी होती है, लेकिन अच्छी होने के साथ-साथ वो कीमती भी हो जाती है। दुर्लभ होने की वजह से कई बार तो इनकी नीलामी भी की जाती है। एक ऐसी नीलामी इस सप्ताह के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने वाली है, जिसमें व्हिस्की की एक दुर्लभ बोतल से विश्व रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है। स्कॉटिश कूरियर न्यूजपेपर के मुताबिक, पर्थ स्थित व्हिस्की ऑक्शनियर कंपनी को उम्मीद है कि वो बोतल 1.2 मिलियन पाउंड यानी करीब 10 करोड़ रुपये में बिक सकती है।  

विज्ञापन


60 साल पुरानी मैकलेन 1926 फाइन एंड रेयर व्हिस्की नीलामीकर्ता द्वारा बेची जाने वाली लगभग 2,000 बोतलों में से एक है। पहली 2,000 बोतलें पिछले साल दिसंबर में बेची गई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलोराडो के एक निजी कलेक्टर मिस्टर गुडिंग ने व्हिस्की की 4000 बोतलों का संग्रह किया था और कहा जाता है कि नीलामी में जांने वाला यह अपनी तरह का सबसे बड़ा संग्रह है। इस संग्रह में द मैकलेन, बोवमोर और स्प्रिंगबैंक डिस्टिलरीज की दुर्लभ बोतलें शामिल हैं। 
 

मिस्टर गुडिंग डेनवर के पेप्सी बॉलिंग कंपनी के पूर्व मालिक और अध्यक्ष थे। यह कंपनी अमेरिका में सबसे बड़े शीतल पेय वितरकों में से एक थी। साल 2014 में मिस्टर गुडिंग के निधन के बाद उनके परिवार ने व्हिस्की नीलामीकर्ता के साथ दो अलग-अलग नीलामी में संग्रह को बेचने की व्यवस्था की। दिसंबर 2019 में हुई पहली नीलामी में 56 देशों के 1600 से ज्यादा लोगों ने बोली लगाई थी। इस नीलामी में व्हिस्की की दुर्लभ बोतलें लगभग 31 करोड़ रुपये में बिकी थीं।
विज्ञापन


पर्थ स्थित व्हिस्की नीलामकर्ता को उम्मीद है कि दुनियाभर के संभावित खरीदारों को व्हिस्की की बिक्री के दूसरे हिस्से में और भी अधिक रुचि होगी। इस पूरी नीलामी से 67 करोड़ से लेकर 77 करोड़ रुपये तक आने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें