फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: पहाड़ पर बैठकर बनाओ वीडियो और पाओ नौकरी, चीन की इस जॉब के लिए युवाओं में मची होड़

Sat, 08 Aug 2026 04:22 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral: चीन के लाओजुन पहाड़ पर सिर्फ 30 दिनों की एक अनोखी नौकरी पाने के लिए युवाओं में होड़ मच गई। 22 साल के कंटेंट क्रिएटर ली सिचेन ने माता-पिता के साथ बनाई एक वीडियो के दम पर यह नौकरी हासिल की, लेकिन पहाड़ पर रोज वीडियो बनाना उनके लिए किसी आसान छुट्टी से कम नहीं, बल्कि काफी मुश्किल काम साबित हो रहा है।
 
विज्ञापन
नौकरी के लिए युवाओं में मची होड़ - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौकरी के लिए आमतौर पर लोग रिज्यूमे भेजते हैं, इंटरव्यू देते हैं और फिर सिलेक्शन का इंतजार करते हैं। लेकिन चीन में एक नौकरी पाने का तरीका इतना अलग था कि सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां उम्मीदवारों से कहा गया कि वे चीनी सोशल मीडिया ऐप दोयिन पर एक ओरिजिनल वीडियो बनाकर पोस्ट करें। जिस वीडियो को सबसे ज्यादा लाइक्स, अच्छी रीच और बेहतर कंटेंट क्वालिटी मिलेगी, नौकरी उसी को दी जाएगी। तो आइए जानते हैं।

विज्ञापन


चीन में मिली गजब की नौकरी
यह मौका चीन के हेनान प्रांत में स्थित लाओजुन पहाड़ पर मिला था। 22 साल के कंटेंट क्रिएटर ली सिचेन, जिन्हें सोशल मीडिया पर 'जिओ जाओ' के नाम से जाना जाता है, ने इस मुकाबले में बाजी मार ली। ली ने अपने माता-पिता के साथ रात में की गई पहाड़ की चढ़ाई का वीडियो बनाकर पोस्ट किया था। कुछ ही दिनों में वीडियो पर 1 लाख 10 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए। इसके बाद उन्हें 30 दिनों की यह नौकरी मिल गई। 16 जुलाई को ली ने समुद्र तल से 7217 फीट की ऊंचाई पर काम शुरू किया।

सपने जैसी लगी नौकरी
पहली नजर में यह नौकरी किसी सपने जैसी लग सकती है। पहाड़, बादल, खुला आसमान और खूबसूरत नजारे... लेकिन वहां पहुंचने के बाद ली को पता चला कि यह काम उतना आसान नहीं है। उनका दिन सुबह 4:50 बजे शुरू होता है। कैमरा लेकर उन्हें सूर्योदय से लेकर शाम तक शूटिंग करनी होती है। मौसम कैसा भी हो, रोज कम से कम एक ओरिजिनल शॉर्ट वीडियो बनाकर पब्लिश करना जरूरी है। कई बार सिर्फ एक सही शॉट के लिए उन्हें दो घंटे तक इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन


रोजगार की चुनौती की वजह से है होड़
ऊंचाई पर बदलता मौसम और कमजोर मोबाइल सिग्नल भी परेशानी बढ़ाते हैं। ऊपर से अकेलेपन और लगातार काम की वजह से ली इस अनुभव को बेहद मुश्किल देने वाला बता चुके हैं। फिर सवाल उठता है कि इतनी मुश्किल नौकरी के लिए इतनी होड़ क्यों? इसकी एक बड़ी वजह चीन में युवाओं के बीच रोजगार की चुनौती है। नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिक्स के मुताबिक जून में 16-24 साल के युवाओं में बेरोजगारी दर 14.9 प्रतिशत थी। इस गर्मी में 1.27 करोड़ ग्रेजुएट नौकरी तलाशने बाजार में उतर रहे हैं। वहीं देश में औसत काम के घंटे 48.2 घंटे प्रति सप्ताह तक पहुंच गए हैं।

टूरिज्म प्रमोशन की रणनीति भी है
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक यह नौकरी सिर्फ रोजगार नहीं, बल्कि टूरिज्म प्रमोशन की रणनीति भी है। चीन अपनी 15वीं पंचवर्षीय योजना के तहत टूरिज्म सुपर पावर बनने पर जोर दे रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें