फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना में युवक की हत्या, मोहल्ले के नशेड़ियों के साथ हुआ था यह विवाद, गला रेतकर मार डाला

Wed, 06 Dec 2023 10:13 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

परिजनों ने बताया कि वह अपने घर खाना खाने की तैयारी कर रहा था। घर के सामने कुछ युवक बैठकर शराब पी रहे थे। युवकों ने संतोष कुमार को भी शराब पीने के लिए बुलाया।
विज्ञापन
क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना सिटी में युवक की हत्या कर गई। कारण बस यह था कि उसने अपने मोहल्ले के नशेड़ियों के साथ विवाद हुआ था। इतनी सी बात पर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना खाजेकला थाना क्षेत्र के नोजल कटरा स्कूल के पास की है। मंगलवार की देर रात अपराधी वहां से भाग निकले। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना खाजेकला थाना को दी। सूचना मिलने के बाद खाजेकला थाना प्रभारी राहुल ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दी है और आगे की कार्रवाई शुरू करती है। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


नशेड़ियों ने संतोष कुमार को भी शराब पीने के लिए बुलाया
बताया जा रहा है कि संतोष कुमार नोजल कटरा स्कूल के नजदीक झोपड़ी नुमा मकान में रहता था। संतोष कुमार के बड़े भाई अजय कुमार ने बताया कि प्रतिदिन की तरह वह मंगलवार की देर रात ठेला चलाकर अपने घर वापस लौटा था। परिजनों ने बताया कि वह अपने घर खाना खाने की तैयारी कर रहा था। इसी क्रम में घर के सामने सड़क के पास कुछ युवक बैठकर शराब पी रहे थे। युवकों ने संतोष कुमार को भी शराब पीने के लिए बुलाया। इससे पहले उन युवकों ने संतोष कुमार से घर से एक प्लेट लाने के लिए बोला।

संतोष और नशेड़ियों के बीच विवाद होने लगा
परिजनों का कहना है कि नशेड़ियों ने संतोष को भी शराब पीने के कहा। इसके बाद संतोष और नशेड़ियों के बीच विवाद होने लगा। झगड़ा शुरू होते ही कुछ ही देर में वहां हंगामा हो गया और आपस में सभी लोग मारपीट करने लगे। अजय कुमार ने बताया कि शोर-शराबा सुनकर मैं वहां पहुंचा तो देखा कि उनके भाई की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। सभी युवक वहां से फरार हो गए। संतोष के हत्या की खबर सुनते ही पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना खाजेकला थाना को दी। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें