फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : पहले करंट लगाकर युवक की जान लेकर फिर पेड़ से लटकाया, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप; कल से ही था लापता

Sat, 20 Jun 2026 12:04 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : अहले सुबह जब लोगों ने पेड़ से लटके युवक के शव को देखा तो ग्रामीण सन्न रह गए।यह खबर जंगल में आग की तरह फ़ैल गई। ग्रामीणों ने सबसे पहले परिजनों को घटना की सूचना दी। फिर जानकारी मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर दी। घटना मसौढ़ी थाना क्षेत्र के खरजमा गांव की है। मृतक की पहचान बिंदेश्वर प्रसाद के पुत्र सतीश कुमार उर्फ फोदी (27) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में परिजनों का आरोप है कि गांव के ही लोगों ने उसकी हत्या की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।  

विज्ञापन



घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि सतीश कुमार खेती करता था। वह कल लगभग दस बजे खेत पर गया था। खेत पर जाने के कई घंटों बाद जब वह वापस घर नहीं लौटा तब परिजनों ने उसको कॉल किया, लेकिन मोबाइल बंद पाया गया। लगातार कॉल किया गया लेकिन मोबाइल बंद ही रहा। अब परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका होने होने लगी। परिजन उसके बारे में उसके मित्र और जानने-पहचानने वालों से भी कॉल कर के पूछा, लेकिन सतीश के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।  
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : आधी रात को थाना पहुंचे तेज प्रताप यादव ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप; आकाश की मां और बहन सहित आठ नामजद
विज्ञापन


घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि कल देर रात तक सतीश की तलाश की गई, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल पाया। अहले सुबह ग्रामीणों ने उसके शव को पेड़ से लटका हुआ पाया। ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जहां सतीश की लाश एक पेड़ से लटकी पाई गई। परिजनों ने कहा कि शव देखने से पता चल रहा है कि उसको पहले करंट लगाकर उसकी हत्या की गई और फिर उसे पेड़ से लटका दिया गया।  परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या कर आत्महत्या की शक्ल देने की कोशिश की गई है।  
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : तेज प्रताप यादव ने दी खुली चुनौती, कहा- हिम्मत है तो बांकीपुर से लड़ ले चुनाव; लॉरेंस की चर्चा क्यों?

इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि युवक शव मिलने की जानकारी ग्रामीणों के द्वारा मिली।  जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई।  उन्होंने बताया कि शव पर कई दाग हैं जो कुछ और इशारा कर रहे हैं।  परिजनों से लिखित शिकायत ली जा रही है।  एफएसएल टीम भी जांच करेगी।  फिर शव का पोस्टमोर्टम कराया जाएगा।  अनुसंधान के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि मामला क्या है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बहुत जल्द मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।  





                           

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें