फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहार में रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट के लिए लाइन तोड़ने का विरोध करना पड़ा भारी, युवक को मारी गोली

Mon, 28 Nov 2022 12:24 AM IST
देव कश्यप एएनआई, पटना।

सार

बिहटा रेलवे थाना के अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि घायल की पहचान बिहटा निवासी मुदरीश खान (25) के रूप में हुई है। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजधानी पटना में मामूली बात पर गोली मारने की खबर सामने आई है। पटना के बिहटा रेलवे स्टेशन पर रविवार को तत्काल टिकट के लिए कतार में लगने का विरोध करने पर अज्ञात लोगों ने गोली मारकर एक व्यक्ति को घायल कर दिया। बिहटा रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर रविवार को तत्काल टिकट के लिए काफी भीड़ थी। इसी बीच काउंटर पर कतार बनाए रखने को लेकर लोगों में झड़प हो गई और इस दौरान अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग की घटना में एक युवक घायल हो गया।

विज्ञापन


बिहटा रेलवे थाना के अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि घायल की पहचान बिहटा निवासी मुदरीश खान (25) के रूप में हुई है। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने कहा कि घायल युवक का बयान लिया गया है। अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और इस मामले में जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें