फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेगूसराय में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत; कटिहार में अपने घर जा रहा था

Sun, 30 Jul 2023 03:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

जीरोमाइल थाना पुलिस ने बताया कि ग्रामीण के द्वारा सूचना मिली कि रेलवे किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ है। इसी सूचना के आधार पर घटनास्थल पर पहुंचकर शव की तलाशी ली गई। उसमें उसके पास से रेलवे टिकट मिला, जिससे पता चला कि युवक कटिहार जिले का रहने वाला था।
विज्ञापन
युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में ट्रेन से गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद जगह अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना जीरोमाइल थाना क्षेत्र के पपरौर स्थित सिंहदहा रेलवे किनारे की है। मृतक युवक की पहचान कटिहार जिले के मौलानापुर गांव के रहने वाले मोहम्मद शमशीर आलम के बेटे अयान आलम के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अयान आलम मुंबई से लोकमान्य तिलक ट्रेन एक्सप्रेस से अपने घर कटिहार लौट रहा था। तभी अचानक पपरौर स्थित सिंहदहा के पास ट्रेन से नीचे गिर गया। ट्रेन से नीचे गिरने के दौरान ही अयान आलम की मौत हो गई। वहीं, स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जीरोमाइल थाना पुलिस को दी। जीरोमाइल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। उसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।

जीरोमाइल थाने में तैनात सिपाही पप्पू कुमार ने बताया कि ग्रामीण के द्वारा सूचना मिली कि रेलवे किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ है। इसी सूचना के आधार पर घटनास्थल पर पहुंचकर शव की तलाशी ली गई। उसमें उसके पास से रेलवे टिकट मिला, जिससे पता चला कि युवक कटिहार जिले का रहने वाला था। इस घटना की सूचना इनके परिजनों को मोबाइल के माध्यम से दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें