फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: शौचालय की टंकी साफ करते हुए चार मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर

Tue, 10 Sep 2019 10:11 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मधुबन कंती गांव में निर्माणाधीन शौचालय की टंकी में चार मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना मंगलवार सुबह पानापुर थाना क्षेत्र में घटित हुई। ये सभी मजदूर शौचालय की शटरिंग खोलने के लिए टंकी में गए थे। जानकारी के अनुसार शौचालय की टंकी का काम पूरा हो गया था।

विज्ञापन

 


मजदूर टंकी का कवर ढालने के लिए लगाए गए शटरिंग को खोलने के लिए गए थे। इसी दौरान वह जहरीली गैस की चपेट में आ गए। मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने मौके पर प्रशासन को भेजा है। उन्होंने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके अलावा मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा देने की भी घोषणा की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें