फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना मेट्रो निर्माण में लगी क्रेन से महिला की मौत, रोते-रोते चार साल का बच्चा भी मरा; हंगामा

Sun, 02 Jul 2023 05:22 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

4 साल का एक बच्चा अपनी मां को अपनी आंखों के सामने मरता हुआ देखकर रोते-रोते दुनिया से विदा हो गया। रविवार दोपहर बाद पटना मेट्रो के निर्माण में लगे एक क्रेन से दबकर महिला की के बाद यह दृश्य देखने वाले रो पड़े। 
विज्ञापन
महिला को कुचलने के बाद आक्रोशित लोगों ने क्रेन में की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

4 साल का एक बच्चा अपनी मां को अपनी आंखों के सामने मरता हुआ देखकर रोते-रोते दुनिया से विदा हो गया। रविवार दोपहर बाद पटना मेट्रो के निर्माण में लगे एक क्रेन से दबकर महिला की के बाद यह दृश्य देखने वाले रो पड़े। इस घटना के बारे में जानकर लोग गुस्से में हंगामा करने लगे। घटना पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र में बायपास रोड पर हुई। उग्र भीड़ ने रास्ते से गुजर रहीं कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। मृतक महिला की पहचान वेदमिया देवी के रूप में की गई है जबकि उनका बेटा प्रिंस कुमार था।

विज्ञापन


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर किया हंगामा 
स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसपोर्ट नगर मोड़ के पास NH 30 पर मेट्रो डिपो का निर्माण कार्य चल रहा था। वहीं सड़क के किनारे बहुत सारे गरीब लोग झुग्गी झोपड़ी गिरा कर वहां अपनी जीवन बसर कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि रविवार को मेट्रो के काम के क्रम में एक क्रेन गाड़ी जैसे ही चालू करके आगे बढ़ी अचानक वेदमिया देवी के गाड़ी के नीचे दबने से मौत हो गई। महिला के ठीक बगल में उनका 4 वर्ष का बेटा प्रिंस भी सो रहा था। इस घटना को देखकर वह जोर जोर से रोने लगा और रोते रोते उस मासूम की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना को देखकर आसपास के लोग भड़क उठे और आक्रोशित होकर क्रेन पर पत्थर फेंककर जमकर तोड़फोड़ करने लगे। इस घटना के बीच चालक घटनास्थल से फरार हो गया।

 

विज्ञापन

घटनास्थल पर जाम हटाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गुस्साए लोगों ने सड़क किया जाम 
घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क को करीब एक घंटे तक जाम रखा और जमकर हंगामा किया। जाम के दौरान काफी दूर तक छोटी बड़ी गाड़ियों की कतारें लग गई। इस दौरान लोगों ने क्रेन के भी शीशे तोड़ डाले और क्रेन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

कई थानों की पुलिस पहुंच मामला को कराया शांत  
घटना की सूचना मिलते ही अगम कुआं थाना, बाईपास थाना, राम कृष्णा नगर थाना सहित कई थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझाने बुझाने में जुट गई। अगम कुआं थाने की पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें