फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kishanganj: चलती ट्रेन में रेलवे कर्मियों की मदद से यूपी की महिला ने बच्चे को दिया जन्म, लोग कर रहे तारीफ

Tue, 14 Mar 2023 07:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

किशनगंज में कामख्या एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रही उत्तर प्रदेश की एक गर्भवती महिला ने रेलवे कर्मियों की मदद से एक बच्ची को जन्म दिया है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। मामला सामने आने के बाद लोग रेलवे कर्मियों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
महिला और नवजात को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेजा गया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के किशनगंज में कामख्या एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रही उत्तर प्रदेश की एक गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। यह मामला सामने आने के बाद लोग रेलवे कर्मियों की तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन


कटिहार के पास शुरू हुई प्रसव पीड़ा
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी शुशीला कुमारी (20) अपनी मां के साथ अलीगढ़ से बारपेटा के लिए सफर पर निकली थी। इसी दौरान कटिहार के पास महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। यह देख आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी रेलवे कर्मियों को दी। रेलवे स्टाफ ने आनन-फानन में डॉक्टर को बुलाया। इसके बाद डॉक्टर की मदद से महिला ने ट्रेन में ही एक बेटी को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

लोग रेलवे सेवा की जमकर कर रहे तारीफ
इसके बाद किशनगंज रेलवे स्टेशन पर जब ट्रेन रुकी। यहां रेलवे कर्मचारियों ने एंबुलेंस के जरिए महिला और नवजात को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया है। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर दोनों की देखभाल कर रहे हैं। वहीं, इस घटना से लोग रेलवे सेवा और रेलवे कर्मियों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ ही महिला के पति और ससुराल वालों को उक्त घटना की सूचना दे दी गई है। वे किशनगंज के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें