अस्पताल में मौजूद मृतका के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
बिहार के सुपौल जिले के भपटियाही बाजार में सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। इस दौरान वह पति की बरसी के लिए ग्रामीण बैंक भपटियाही से पैसे निकालने जा रही थी। बैंक पहुंचने से पहले ही वह दुर्घटना का शिकार हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को रेफरल अस्पताल भपटियाही पहुंचाया। डॉक्टर ने गंभीर स्थिति देखते हुए उसे सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया। सुपौल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। भपटियाही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि भपटियाही थाना क्षेत्र गंगापुर निवासी महिला के पति की आज बरसी थी। घर के सभी लोग विधि विधान में लगे थे। महिला खुद ही बरसी के कार्य के लिए भपटियाही ग्रामीण बैंक से रुपये निकालने जा रही थी। बैंक से पहुंचने से कुछ देर पहले ही एक अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को रेफरल अस्पताल भपटियाही में ले गए। महिला की पहचान होने के बाद उसके परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही भपटियाही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।
मृतका के बेटे ने बताया कि आज मेरे पिता जी का बरसी है। इसी कारण सभी लोग विधि विधान में लगे थे। इसलिए मां अन्य व्यवस्था के लिए रुपये निकालने भपटियाही स्थित ग्रामीण बैंक चली गईं। इसी दौरान ये हादसा हो गया। जब हम लोग भपटियाही पहुंचे तो पता चला कि मेरी मां को सुपौल रेफर कर दिया गया है। मेरी मां को किस गाड़ी ने टक्कर मारी, यह स्पष्ट पता नहीं चल पा रहा है। भपटियाही पुलिस को फोन पर सूचना दे दी। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
भपटियाही थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि गंगापुर निवासी बुचिया देवी (65) की सड़क हादसे में मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया है। घटना कैसे हुई वह जांच का विषय है, जांच की जा रही है।