जीत का जश्न मनाते दर्शक
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
तीसरे क्वार्टर में मलेशिया के नूर अजहर ने पहला गोल दाग कर थाईलैंड पर मानसिक दबाव बनाया। वहीं चौथे क्वार्टर में एमडी नूर ने दूसरा गोल दागा। थाईलैंड के गोलकीपर पर सिराया का 100 वां मैच पूरा होने पर मैच प्रेजेंटेशन के दौरान हॉकी इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। वहीं दूसरा मैच चायना और कोरिया के बीच खेला गया। इस दौरान चायना के तन जिनजियांग नें बेहतर प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागकर कोरिया को शिकस्त दी और मैच 2-0 से जीत लिया। तन जिनजियांग प्लेयर ऑफ द मैच रही। वहीं कोरिया के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण होने के बाद भी वह कुछ भी नहीं कर पाई और शुन्य पर आउट हो गई। इस तरह कोरिया को सेमीफाइनल तक पहुंचने पर पानी फिर गया।
एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
अपने जीत के सफर को आगे बढ़ाते हुए भारत ने जापान को करारी शिकस्त दी। हालांकि जापान ने भी दो क्वार्टर तक भारत से कड़ा मुकाबला करते हुए बराबर का दबाव बनाये रखा, परंतु भारतीय टीम ने हर मैच की तरह इस मैच में भी तीसरे क्वार्टर में अपना पहला गोल दागा। नवनीत कौर ने भारत के लिए पहला गोल निकाला। वहीं चौथा क्वार्टर भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा। भारतीय शेरनी दीपिका ने लगातार दो प्लेटी कॉर्नर का लाभ उठाते हुए जापान पर दो गोल दागे। इस तरह से भारत का यह सफर काफी महत्वपूर्ण रहा। बेहतर प्रदर्शन एवं लंबी दूरी को लेकर नवनीत कौर प्लेयर ऑफ द मैच रही।