गांव में उमड़ी लोगों की भीड़।
- फोटो : सोशल मीडिया।
इधर, कार्यक्रम को देखते हुए गांधी मैदान में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। करीब एक हजार से अधिक पुलिस बल तैनात किए गए। पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी राजीव मिश्रा खुद विधि व्यवस्था को देख रहे थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई। रैपिड एक्शन फोर्स को भी ड्यूटी में लगाया गया है। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है।
गांधी मैदान पुलिस टीम को निर्देश देते अधिकारी।
- फोटो : सोशल मीडिया।
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अभिनीत और सुकुमार के निर्देशन वाली इस फिल्म का ट्रेलर पटना के गांधी मैदान में रिलीज हुआ। फिल्म 'पुष्पा 2' के निर्माताओं ने बीते दिनों चौंकाते हुए जानकारी साझा की थी कि फिल्म ट्रेलर न तो मायनगरी मुंबई में रिलीज होगा और न ही हैदराबाद या दिल्ली में। जब उनके द्वारा ये बताया गया कि फिल्म का ट्रेलर बिहार की राजधानी पटना में रिलीज होगा, तो कई फैंस को काफी सुखद आश्चर्य हुआ। इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई थी। पटना में बड़े-बड़े बैनर और पोस्टर लगाए गए। फैंस के लिए बड़ी बात यह है कि इस मौके पर सुपर स्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना भी पटना पहुंचे और ट्रेलर रिलीज किया।
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना।
- फोटो : सोशल मीडिया।
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री विजय सिंह ने कहा कि पटना की धरती पर सुपरस्टार अल्लू अर्जुन रश्मिका मंडाना और पुष्पा फिल्म की पूरी टीम का स्वागत और अभिनंदन करते हैं। पटनावासियों से अपील है कि वह मेहमान का शांति से स्वागत करें। आप लोग यहां कार्यक्रम में आए हैं। इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। सभी से अपील है कि शांति बनाए रखें। सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो फिल्म प्रोत्साहन नीति लाई गई है, उसका अहम योगदान है। यह मील का पत्थर साबित होगा। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने सुपर स्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका को पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया।