फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी पर बोले लालू यादव- वो अहंकारी संतुष्टि थी जिसने ले ली 150 लोगों की जान

Thu, 09 Nov 2017 07:31 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव - फोटो : PTI
विज्ञापन
राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। लालू यादव ने नोटबंदी पर केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा किया।
विज्ञापन


लालू प्रसाद यादव ने केंद्र सरकार पर सीधे निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी के दौरान कुछ चुनिंदा लोगों पर ही कार्रवाई क्यों हुई। लालू यादव ने ट्वीट कर लिखा, "नोटबंदी के दौरान किसी महेश शाह के यहाँ 13 हज़ार करोड़ का काला धन मिला। वह किस शाह का Cousin Brother था? उसपर किसी IT/CBI और ED की कार्यवाई क्यों नहीं हुई? ई है तोहार नोटबंदी??" 
  नोटबंदी के दौरान किसी महेश शाह के यहाँ 13 हज़ार करोड़ का काला धन मिला। वह किस शाह का Cousin Brother था? उसपर किसी IT/CBI और ED की कार्यवाई क्यों नहीं हुई? ई है तोहार नोटबंदी?? #BJPMoneyLaunderingScam — Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 8, 2017
विज्ञापन

लालू ने संवाददाताओं से कहा कि नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर विपक्ष में शामिल 22 दल बुधवार को काला दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी कर गरीबों को लाभ देने के बहाने अमीरों और बड़े लोगों को फायदा पहुंचाया गया। 
विज्ञापन

जय शाह के बहाने अमित शाह पर भी कसा तंज

लालू यादव ने कहा कि वो नोटबंदी नहीं, अहंकार संतुष्टि थी. राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने ट्वीट कर लिखा, "वो नोटबंदी नहीं अहंकार संतुष्टि थी, जिसमें 150 लोगों की बलि ली गई।" 
  वह नोटबंदी नहीं अहंकार संतुष्टि थी जिसमें 150 लोगों की बलि ली गई। #BJPMoneyLaunderingDay — Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 8, 2017
 उन्होंने प्रधानमंत्री और भाजपा की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार पर देश को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। राजद की अगुवाई में बिहार की विपक्षी पार्टियों ने नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर इसे 'काला दिवस' के रूप में मनाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें