फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: यार्ड में खड़ी आम्रपाली एक्सप्रेस में लगी आग, एक बोगी जलकर खाक

Wed, 08 Nov 2017 10:34 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
यार्ड में खड़ी आम्रपाली एक्सप्रेस के एक डिब्बे में आग ली - फोटो : ANI (@ANI) _ Twitter
विज्ञापन
कटिहार रेलवे स्‍टेशन पर पिट लाइन में खड़ी आम्रपाली एक्‍सप्रेस 15707 अचानक धू-धू कर जल उठी। ट्रेन से उठ रही आग की ऊंची-ऊंची लपटों से अफरातफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते ट्रेन का एक डिब्बा पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। 
विज्ञापन

  Fire breaks out in a coach of Amarpali Express in Railway yard in Bihar's Katihar pic.twitter.com/ajs1ar9Hpu — ANI (@ANI) November 8, 2017
खबरों के मुताबिक बिहार में कटिहार स्‍टेशन के रेलयार्ड में खड़ी आम्रपाली एक्‍सप्रेस के जनरल बोगी में शार्टसर्किट के कारण आग लगी। बचाव कार्य में जुटे रेल कर्मियों ने ट्रेन की दूसरी बोगियों को अलग किया, नहीं तो पूरी की पूरी ट्रेन जल कर खाक हो जाती। 
विज्ञापन

ट्रेन में लगी आग का वीडियो देखें

यार्ड में खड़ी आम्रपाली एक्सप्रेस के एक डिब्बे में आग ली - फोटो : ANI (@ANI) _ Twitter
आम्रपाली एक्‍सप्रेस कटिहार से अमृतसर तक जाती है। एक वरिष्ठ रेल अधिकारी ने रेल के कोच में आग लगने की पुष्टि की है।

हालांकि, उन्‍होंने आम्रपा‍ली एक्‍सप्रेस में आग लगने से इनकार किया। उनके मुताबिक यह एक एक्सट्रा कोच थी जिसका इस्‍तेमाल किसी ट्रेन की बोगी में खराबी आने के बाद विकल्‍प के रूप में किया जाता था।

उन्‍होंने कहा कि फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। 

 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें