फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2024 : मुसलमानों को टिकट नहीं देने पर बोले शाहनवाज हुसैन, चुनाव में नहीं उतारने पर कही यह बात

Tue, 02 Apr 2024 06:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Lok Sabha : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने लोकसभा चुनाव में मुसलमानों और उन्हें मौका नहीं मिलने पर खुलकर बात की। उन्होंने इस बात का भी जवाब दिया कि वह भागलपुर के जदयू प्रत्याशी के लिए प्रचार करने जाएंगे या नहीं...
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधान परिषद् की सदस्यता जाने के बाद संसदीय चुनाव में भी मौका नहीं मिलने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने मंगलवार को पटना में मीडिया के सवालों का जवाब दिया। टिकट नहीं मिलने पर मुजफ्फरपुर के भाजपा सांसद अजय निषाद के पार्टी छोड़ने से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मीठा-मीठा गप-गप और तीता-तीता थू-थू! जब पार्टी बहुत दे तो आप कहते हैं कि पार्टी का आशीर्वाद है और न दे तो कहते हैं कि पार्टी ने छल कर लिया? मुझे 32 साल की उम्र में इसी पार्टी ने केंद्रीय मंत्री का पद दिया, जबकि मैं नेता पुत्र नहीं बल्कि शिक्षक पुत्र हूं। जब पार्टी ने दिया तो भी पार्टी में रहा और जब नहीं मिला तो भी… पार्टी का निर्णय है। इसमें शिकायत का हक नहीं किसी का नहीं। पार्टी ने 10 साल, 15 साल संसद में भेजकर पूरा सम्मान दिया है। यह तो जीवनभर का कर्ज है। हमारे जैसे लोग कार्यकर्ता थे, कार्यकर्ता हैं और कार्यकर्ता ही रहेंगे।

विज्ञापन


मुसलमानों को टिकट नहीं मिलने पर कही यह बात
बिहार की 17 में से किसी सीट पर मुस्लिम प्रत्याशी नहीं दिए जाने पर सवाल के जवाब में शाहनवाज हुसैन ने कहा कि ज्यादा मुस्लिम सांसद या विधायक होंगे या किसी खास जाति की संख्या ज्यादा होगी, तभी उस समाज का विकास होगा; यह जरूरी नहीं है। देश का प्रधानमंत्री या राज्य का मुख्यमंत्री एक ही होता है, लेकिन वह सभी का होता है। देश के सभी लोगों ने पीएम मोदी को चुना है और इस बार फिर चुनेंगे ताकि सबका साथ मिले और सभी का विकास होता रहे। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में अपनी बातें रखते हुए हुसैन ने कहा- “लोकसभा का चुनाव शुरू हो गया है और देश ने तय कर लिया है कि एक बार फिर से नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनेगी। बिहार में पिछली बार यह मलाल था कि हम गुजरात, राजस्थान या दिल्ली की तरह शत-प्रतिशत सीट पीएम नरेंद्र मोदी की झोली में नहीं डाल पाए थे। इस बार वह मलाल मिटाने वाला है। पिछली बार हम 39 जीते थे, इस बार हम किशनगंज सहित 40 सीट नरेंद्र मोदी जी के झोली में डालने वाले हैं। बिहार में इस बार 40 सीट पर नरेंद्र मोदी लड़ रहे हैं।

दिल्ली में झूठ की खेती कर रहे आप के नेता
आज सारे विरोधी इकट्ठे होकर भी मोदी जी के सामने टिकने वाले नहीं हैं। रामलीला मैदान में सभी इकट्ठे हुए थे, यह वही रामलीला मैदान है जहां India against curruption का नारा बुलंद किया गया था और आज एलाइंस विद करप्शन का नारा भी यहीं से बुलंद किया गया। आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने उस मंच से कभी जिन लोगों को गाली दी थी, उन्हीं लोगों को अपने पक्ष में जुटाया। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मरीना और सौरव भारद्वाज पहले से प्रेस कांफ्रेंस कर यह कह रहे हैं कि उनकी भी गिरफ्तारी होने वाली है। चोर की दाढ़ी में तिनका होता है। किसने आपको बता दिया? अतिशी को साथ लाने के लिए अप्रोच का दावा है तो वह बताएं कि यह कर कौन रहा है? कौन व्यक्ति उनसे मिला है? सिर्फ झूठ की खेती उनको नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें