Prashant Kishor : बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को परिवारवाद पर घेरकर प्रशांत किशोर घिर गए हैं। बहन रोहिणी आचार्या की अमर्यादित टिप्पणी के बाद पिता लालू प्रसाद यादव ने भी बेटे के पक्ष में प्रशांत किशोर पर हमला किया है। लालू ने चुनौती भी दी है।
परिवारवाद पर प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव को घेरा तो बवाल मच गया। पहले तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया के जरिए प्रशांत किशोर पर अमर्यादित टिप्पणी की और फिर लालू खुद मैदान में उतर आए। लालू ने प्रशांत किशोर को बाकायदा एक सूची दी कि अगर हिम्मत है तो इनके परिवारवाद पर नाम लेकर हमला कर दिखाएं। लालू ने पूरी सूची के साथ तस्वीर दी है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी में परिवारवाद की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
क्या कहा रोहिणी आचार्य ने
रोहिणी ने अपने एक्स पर लिखा - "ये है कौन, इसको कोई पहचानता भी है? ये तो किसी को भी अपना बाबू जी बना ले ताकि उसका राजनीतिक वारिस बन सके। ये जो कह रहा है वो अपना बाप अपनी दुकानदारी एवं अपने फायदे के हिसाब से समय-समय पर बदलते रहता है, कभी मोदी - शाह इसके बाबू जी, कभी पवन वर्मा - नीतीश कुमार इसके बाबू जी, कभी राहुल गांधी इसके बाबूजी, कभी अभिषेक बनर्जी इसके बाबूजी, कभी जगन रेड्डी इसके बाबूजी तो कभी स्टालिन इसके बाबूजी। अभी फिर से इसने सबसे पहले वालों को अपना बाप बना रखा है सिर्फ नाम नहीं उजागर कर पा रहा है..भाजपा की दलाली करता है इसलिए मीडिया की कृपा दृष्टि इस पर बना रहता है वरना गली का कुत्ता भी इसको भाव ना दे।और चला है तेजस्वी पर कीचड़ उछालने।
लालू प्रसाद यादव ने एक्स पर लिखी यह बात
रोहिणीआचार्य के बाद लालू प्रसाद यादव ने एक्स पर लिखा-भाजपाई स्लीपर सेल, विचारधारा विहीन लालची दुकानदार @PrashantKishor को खुली चुनौती देता हूं जो बात वो @yadavtejashwi और @RahulGandhi जी के लिए बोले हैं, वही बात
1) अनुराग ठाकुर
2) पंकज सिंह
3) पियूष गोयल
4) जय शाह
5) ज्योतिरादित्य सिंधिया
6) धर्मेन्द्र प्रधान
के लिए बोलकर दिखाये। बाकी लिस्ट अटैच है उनके बारे में भी तनिक ज्ञान दे।