फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में 75 सीटों पर चुनाव लड़ेगी नीतीश की पार्टी जदयू

Thu, 17 Dec 2020 02:29 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
गुलाम रसूल बलियावी - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए भाजपा और सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पार्टी ने पूरी तरह से कमर कस ली है। इसके कारण राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां जोर पकड़ने लगी हैं। इसी बीच जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता गुलाम रसूल बलियावी ने विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि पार्टी 2021 में 75 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन

  बता दें कि इससे पहले जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कहा था कि पार्टी पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। सीटों की संख्या तय की जा रही है। उन्होंने कहा था कि बिहार से सटी जेडीयू के प्रभाव वाली सीटों की पहचान भी कर ली गई है।  

झारखंड में भी लड़ चुकी है अलग-अलग चुनाव
पिछले साल झारखंड चुनाव में भी जेडीयू ने अलग चुनाव लड़ा था। केसी त्यागी ने कहा कि जेडीयू पहले भी पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ चुकी है और बीजेपी के साथ गठबंधन सिर्फ बिहार में है। हालांकि दिल्ली विधानसभा चुनाव में दोनों ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन


आज बंगाल दौरे पर हैं उप निर्वाचन आयुक्त सुदीप जैन
उप निर्वाचन आयुक्त सुदीप जैन गुरुवार को बंगाल दो दिवसीय दौरे पर आए हैं। वे यहां अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें