बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार में डकैती, लूट, फरेब से बनी सरकार को एक महीना हो गया है। सरकार में दो उपमुख्यमंत्री और सबसे अधिक मंत्री, विधायक वाली भाजपा के एमपी, एमएलए और मंत्री ही मुख्यमंत्री और पार्टी पर सवाल उठाते हैं।