मौसम विभाग ने कहा कि 22 से 24 अक्टूबर के बीच दुर्गा पूजा के दौरान बिहार में आसमान में मुख्यत: साफ और शुष्क बने रहने की संभावना है। बिहार के अधिकांश इलाकों में सुबह से धुंध छाए रहने का अनुमान है।
बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिन में धूप नरम हो रही है तो रात में तापमान में गिरावट आ रही है। मौसम विभाग ने 24 अक्टूबर तक मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पटना सहित कई जिलों के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
अधिकांश जगह सुबह से धुंध छाए रहने संभावना
मौसम विभाग ने कहा कि 24 अक्टूबर को बीच दुर्गा पूजा के दौरान बिहार में आसमान में मुख्यत: साफ और शुष्क बने रहने की संभावना है। बिहार के अधिकांश इलाकों में सुबह से धुंध छाए रहने का अनुमान है। हिमालय के तलहट्टी के क्षेत्रों में हलके से मध्यम स्तर के कुहासा छाए रहने का पूर्वानुमान है। वहीं डॉक्टरों ने बदलते मौसम के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है।
जानिए किस जिले का कैसा रहेगा मौसम
पश्चिम और पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज जिले में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर जिले में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल जिले में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया, जमुई जिले में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल जिले में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद जिले में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।