फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीतामढ़ी की नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी; बागमती और अधवारा समूह की नदियां खतरे के निशान के करीब

Tue, 04 Jul 2023 02:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

सीतामढ़ी जिले से गुजरने वाली बागमती नदी और अधवारा समूह की नदियां कई जगहों पर खतरे के निशान के काफी करीब पहुंच चुकी हैं। वहीं, बागमती परियोजना के कनिष्ठ अभियंता ललन कुमार ने बताया कि जिले की सभी नदियों का पानी अभी नियंत्रण में है। सभी जगह तटबंध भी सुरक्षित हैं। विभाग पूरी तरीके से मुस्तैद है।
विज्ञापन
सीतामढ़ी में लगातार बढ़ रहा नदियों का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीतामढ़ी जिले की नदियों के जलस्तर में लगातार दो दिनों से बढ़ोतरी हो रही है। जिले से गुजरने वाली बागमती नदी और अधवारा समूह की नदियां कई जगहों पर खतरे के निशान के काफी करीब पहुंच चुकी हैं। बागमती नदी सोनखान, ढेंग और कटौझा में खतरे के निशान की ओर बढ़ रही हैं। वहीं, चंदौली और डुब्बाघाट में जलस्तर नीचे जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, पड़ोसी देश नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में अधिक बारिश और जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश से नदियों के जलस्तर में कई जगहों पर वृद्धि हो रही है। सोनखान में खतरे के निशान 68.80 से मात्र 0.75 मीटर नीचे बागमती नदी बह रही है। वहीं, ढेंग में खतरे के निशान से 1.35 मीटर और कटौझा में 1.37 मीटर नीचे बागमती नदी है।

वहीं, अधवारा समूह की नदियों के जलस्तर में वृद्धि जारी है। पुपरी में अधवारा नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। वहीं, सुंदरपुर अधवारा नदी खतरे के निशान से करीब तीन मीटर नीचे है। सोनबरसा में झीम नदी का जलस्तर बढ़कर 79.30 पर पहुंच गया है, जो खतरे के निशान से 2.55 मीटर नीचे है। अगले दो दिन अगर बढ़ोतरी में यही स्थिति रही दो जिले में किसी भी समय बाढ़ आ सकती है।
विज्ञापन


बागमती परियोजना के कनिष्ठ अभियंता ललन कुमार ने बताया कि जिले की सभी नदियों का पानी अभी नियंत्रण में है। सभी जगह तटबंध भी सुरक्षित हैं। विभाग पूरी तरीके से मुस्तैद है।
 

नदी का नाम खतरे का निशान वर्तमान जलस्तर (मीटर में)
चंदौली 59.06 56.96               घट रहा
कटौझा 55.00 53.63               बढ़ रहा
झीम सोनबरसा 81.85 79.30               बढ़ रहा
ढेंग बागमती 71.00 69.65               बढ़ रहा
सोनाखान 68.80 68.05               बढ़ रहा
डूब्बाधार 61.28 59.71               घट रहा
अधवारा सुंदरपुर 61.70 58.26               बढ़ रहा
अधवारा पुपरी 55.79 51.17               बढ़ रहा
लालबेकिया 71.12 69.40               घट रहा
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें