फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नवादा में सुबह से सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के चुनाव की वोटिंग जारी, 15 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

Wed, 12 Apr 2023 01:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

नवादा में बुधवार को सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक का चुनाव सुबह सात बजे से वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई। इस चुनावी मैदान में कुल 15 प्रत्याशी डटे हुए हैं। शाम को सभी पदों के नतीजों की घोषणा के साथ उनका भाग्य भी तय हो जाएगा।
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहा मतदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नवादा में बुधवार को सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक का चुनाव सदर प्रखंड में सुबह सात बजे से वोटिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इसके लिए कुल 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं और अपनी किस्मत को आजमा रहे हैं। सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक वोटिंग प्रक्रिया जारी रहेगी। वहीं, शाम को सभी पदों के नतीजों की भी घोषणा कर दी जाएगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों ने और उपाध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा भरा था। वहीं, निदेशक पद के लिए आठ पदों पर नामांकन का पर्चा दाखिल किया गया था। नवादा के सदर प्रखंड में बुधवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक की वोटिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई। जहां कुल 202 मतदाता मतपत्र पर टिक लगा कर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 186 पैक्स अध्यक्ष, 10 व्यापार मंडल, दो बुनकर समिति और चार अन्य मतदाता वोट वोटिंग करेंगे। एक पैक्स अध्यक्ष के निधन से सीट रिक्त है, जबकि कुल 14 में से चार व्यापार मंडल सुपरसीड हैं। अन्य मतदाताओं में गृह मान समिति श्रमिक सहयोग समिति और उपभोक्ता भंडारण समिति तथा एक अन्य समिति मतदान कर रहे हैं। प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
नवादा को-आपरेटिव चुनाव में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में डटे हैं। अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों में फतेहपुर पैक्स अकबरपुर की गुड्डी देवी के साथ ही परतो-करहरी पैक्स अकबरपुर के धर्मेंद्र कुमार, सवाजपुर सराय पैक्स के अखिलेश सिंह और हाजीपुर पैक्स वारिसलीगंज के सुंदर प्रसाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में डटे हैं। पूर्व उपाध्यक्ष सह भवनपुर व्यापार मंडल गोविंदपुर के चंद्रिका प्रसाद के साथ ही ओहारी निवासी नवादा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार टुन्नी तथा डुमराव पैक्स पकरीबरावां की बेबी कुमारी उपाध्यक्ष पद के लिए डटे हुए हैं। जबकि निदेशक पद के लिए आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। चार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। तीन पद रिक्त रह गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें