मुजफ्फरपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़।
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षा को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाना चाहिए
इस समारोह में बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ दिनेश चंद्र राय भी उपस्थित रहे। उन्होंने कॉलेज की उपलब्धियों और उसके विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बारे में चर्चा की। उपराष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि वही उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि इस भूमि पर आकर मुझे नई ताकत और ऊर्जा की अनुभूति हो रही है। बिहार की जनता का उत्साह, ज्ञान और चेतना पूरे देश के लिए प्रेरणादायी है। आज शिक्षा को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाना चाहिए। साथ ही हमें प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों पर जोर देना चाहिए।
लोकतंत्र को दबाने का प्रयास किया गया था
उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सराहना करते हुए कहा कि यह नीति छात्रों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। धनखड़ ने अपने संसदीय जीवन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बिताए समय को भी याद किया और उनके संसदीय अनुभवों की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने पहली बार पहलगाम और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने आपातकाल के दौर को याद करते हुए कहा कि उस समय लोकतंत्र को दबाने का प्रयास किया गया था लेकिन अब यह जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में चली संपूर्ण क्रांति ने भारत में लोकतंत्र को नई ऊर्जा और दिशा दी। उपराष्ट्रपति ने छात्रों को अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने और समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।