फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat: पीएम मोदी ने तीन नई वंदे भारत ट्रेनों की दी सौगात, बिहार, झारखंड, यूपी के यात्रियों को फायदा

Sun, 15 Sep 2024 12:29 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए गया, नवादा, किउल के रास्ते वाराणसी और देवघर के बीच अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा रहा है। 
विज्ञापन
गया जंक्शन से पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार, झारखंड और यूपी वासियों के तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात दी है। इसको लेकर रेलवे ने सारी तैयारी पूरी कर ली है। यह ट्रेनें गया से हावड़ा, पटना से टाटा और बनारस-देवघर के बीच चलेंगी। प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत कई दिग्गज नेता और रेलवे के वरीय अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। पटना, वाराणसी, दीन दयाल उपाध्याय नगर, धनबाद, टाटानगर, देवघर और हावड़ा स्थित रेलवे जंक्शन पर समारोह का आयोजन किया गया है। 

विज्ञापन


गया, नवादा के रास्ते चलाई जाएगी वंदे भारत
रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल से हावड़ा गया वंदे भारत का संचालन आसनसोल, धनबाद, कोडरमा रूट से होगा। इसी तरह पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में नई टाटानगर और पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस मूरी, बोकारा, गया रूट से होगा। वहीं वाराणसी देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस पं. दीनदयाल उपाध्याय, गया, नवादा के रास्ते चलाई जाएगी। देवघर वाराणसी और गया से हावड़ा के बीच वंदे भारत रविवार को स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाई जाएंगी। इसके बाद 16 सितंबर से दोनों ट्रेनें नियमित रूप से चलेंगी। देवघर-वाराणसी वंदे भारत शाम सात बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी, जहां स्वागत के बाद हरी झंडी दिखाकर वाराणसी के लिए रवाना की जाएगी।

पीएम नरेंद्र मोदी वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए गया, नवादा, किउल के रास्ते वाराणसी और देवघर के बीच अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा रहा है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई। देवघर-वाराणसी वंदे भारत और गया-हावड़ा वंदे भारत पहले दिन स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेंगी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

वंदे भारत ट्रेन में बैठकर काफी उत्साहित दिखीं महिला यात्री। - फोटो : अमर उजाला
देवघर-वाराणसी वंदे भारत का टाइम टेबल
वाराणसी-देवघर वंदे भारत अप और डाउन में मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। गाड़ी संख्या 22500 वाराणसी से 6:20 बजे खुलकर 7:00 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुचेगी। यहां से खुलकर 8:15 बजे सासाराम, 9:25 बजे गया, 10:20 बजे नवादा, 11:30 बजे किउल, 13:15 बजे जसीडीह रुकते हुए 13:40 बजे देवघर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 22499 देवघर से 15:15 बजे खुलकर 15:22 बजे जसीडीह, 16:40 बजे किउल, 17:48 बजे नवादा, 19:10 बजे गया, 20:18 बजे सासाराम और 21:30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन आएगी। इसके बाद 22:30 बजे यह ट्रेन वाराणसी पहुंचेगी।

गया-हावड़ा वंदे भारत का टाइम टेबल
गया-हावड़ा वंदे भारत 18 सितंबर से नियमित रूप से चलेगी। यह ट्रेन दोनों तरफ से बृहस्पतिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। गाड़ी संख्या 22303 हावड़ा से 6:50 बजे खुलकर 8:28 बजे दुर्गापुर, 8:53 बजे आसनसोल, 9:43 बजे धनबाद, 10:13 बजे पारसनाथ एवं 10:58 बजे कोडरमा रुकते हुए 12:30 बजे गया पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 22304 गया से 15:15 बजे खुलकर 16:15 बजे कोडरमा, 17:15 बजे पारसनाथ, 18:00 बजे धनबाद, 18:48 बजे आसनसोल, 19:11 बजे दुर्गापुर रुकते हुए 21:05 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें