फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गला दबाया, मगर बच गई युवती; यहां से काम कर लौटने के दौरान गलत होने की आशंका, अब मुंह खुलने का इंतजार

Mon, 30 Oct 2023 01:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

पुलिसिया जांच में पता चला कि युवती हाजीपुर अघौगिक थाना अंर्तगत कुरकुरे फैक्ट्री में वे काम करती थी। वह रविवार देर शाम जदुआ के लिए निकली थी। जो बेहोशी हालत में हाजीपुर के सड़क किनारे मिली है।
 
विज्ञापन
क्राइम (काल्पनिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली के हाजीपुर में एक युवती की हत्या की कोशिश की गई है। आशंका है कि अपराधियों ने पहले उसका रेप किया फिर जान से मारने की कोशिश की। युवती बेहोश हो गई तो उसे सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। नगर थाने की पुलिस के सहयोग से स्थानीय लोगों ने युवती मिली तो फौरन उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। फिलहाल युवती की हालत गंभीर है। वह कुछ बोल रही पा रही है। पुलिस उसके ठीक होने का इंतजार कर रही है। 

विज्ञापन


कुरकुरे फैक्ट्री में काम करती थी लड़की
घटना हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र की बताई गई है। जब सुबह लोगों की नज़र युवती पर पड़ी तो बेहोश अवस्था में थी। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा सोमवार की सुबह नगर थाने की पुलिस अधिकारी को दी गई जिसके बाद पुलिस ने युवती को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिसिया जांच में पता चला कि युवती हाजीपुर अघौगिक थाना अंर्तगत कुरकुरे फैक्ट्री में वे काम करती थी। वह रविवार देर शाम जदुआ के लिए निकली थी। जो बेहोशी हालत में हाजीपुर के सड़क किनारे मिली है।

सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच में जुटी पुलिस
इस संबंध में महिला पुलिस कर्मी निशा कुमारी ने बताया कि हमलोग गश्ती में थे, तभी सूचना मिली किएक लावारिस हालत में युवती सड़क किनारे पड़ी है। तो उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होनें कहा कि युवती से पूछे जाने पर बताया कि किसी ने युवती की गला दबा रहा था। हालाकि जांच पड़ताल की जा रही है। अपराधियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें