फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: वैशाली जिला महामंत्री का BJP की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा; कहा- भाजपा वन मैन शो वाली पार्टी

Wed, 14 Jun 2023 07:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

मनीष शुक्ला ने कहा कि पिछले कई वर्षों से भाजपा वैशाली वन मैन शो वाली पार्टी हो गई है। पार्टी का आंतरिक लोकतंत्र समाप्त हो गया है। पुराने निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सुनियोजित तरीके से बैठकों में नहीं बुलाना और कार्यक्रमों की सूचना नहीं देना, इस बात का परिचायक है।
विज्ञापन
बीजेपी नेता मनीष शुक्ला ने छोड़ा पार्टी का दामन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के वैशाली में जिला महामंत्री मनीष शुक्ला ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मनीष शुक्ला ने प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। मैंने लगभग तीन दशक तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय जनता युवा मोर्चा और जिला भाजपा के कई महत्वपूर्ण पदों पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझे विभिन्न पदों पर कार्य करने का मौका दिया, इसके लिए मैं पार्टी का शुक्रगुजार हूं।

विज्ञापन


'पार्टी का आंतरिक लोकतंत्र खत्म हो गया'
मनीष शुक्ला ने कहा कि पिछले कई वर्षों से भाजपा वैशाली वन मैन शो वाली पार्टी हो गई है। पार्टी का आंतरिक लोकतंत्र समाप्त हो गया है। पुराने निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सुनियोजित तरीके से बैठकों में नहीं बुलाना और कार्यक्रमों की सूचना नहीं देना, इस बात का परिचायक है। खास करके पिछले दो चुनावों में पार्टी संगठन की भूमिका बहुत ही संदेहास्पद रही है। उन्होंने कहा कि बिहार विधान परिषद के स्थानीय निकाय के चुनाव में एनडीए उम्मीदवार को सुनियोजित ढंग से हराने की पूरी योजना बनाई गई। और जब हम जैसे निष्ठावान कार्यकर्ता ने ईमानदारी से मदद की तो जान बूझकर पार्टी ने टारगेट किया।

शुक्ला ने कहा कि गत महीने डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के चुनाव में भाजपा के जिला अध्यक्ष ने राजद के प्रमुख नेता के साथ मिलकर उनकी टीम के साथ मिलकर चुनाव लड़ा और करारी हार का सामना किया। यह अपने आप में दर्शाता है कि पार्टी किस दिशा में जा रही है।
विज्ञापन


'पार्टी में सैकड़ों निष्ठावान कार्यकर्ता अपने उपेक्षित महसूस कर रहे' 
मनीष शुक्ला ने कहा कि मुझे इस्तीफा देते हुए इस बात का कष्ट है कि प्रदेश नेतृत्व ने वैशाली जिले के संगठन के मामले में आज तक कोई सुध ही नहीं ली। ऐसी स्थिति में सिर्फ मैं ही नहीं हूं, पार्टी में सैकड़ों निष्ठावान कार्यकर्ता आज अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं और घुटन की स्थिति में हैं। मैं तो अपनी अंतरात्मा की आवाज और नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे रहा हूं। क्योंकि मैं वर्तमान राजनीतिक परिवेश में गणेश परिक्रमा नहीं कर सकता।

मनीष शुक्ला ने कहा कि जो लोग इस कार्य में सक्षम हैं, वे आज महत्वपूर्ण पदों पर हैं और फल-फूल रहे हैं। मेरे साथ आज सैकड़ों की संख्या में पंचायत प्रतिनिधि, नगर निकाय के प्रतिनिधि और महत्वपूर्ण सामाजिक एवं राजनैतिक नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है। प्रेस वार्ता के बाद शुक्ला ने जिले के सभी भागों से आए अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें