फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लिश पढ़ने आती थी, पढ़ा दिया प्रेम का पाठ: समस्तीपुर में 20 साल छोटी छात्रा से टीचर ने रचाई शादी

Sat, 10 Dec 2022 04:26 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

दोनों की उम्र में 22 साल का फर्क है। छात्रा कोचिंग पढ़ने आती थी। इसी दौरान दोनों में प्यार हुआ और फिर शादी कर ली। इसका वीडियो सामने आया है। मामला समस्तीपुर के रोसड़ा बाजार का है।

विज्ञापन
शिक्षक ने 20 साल छोटी छात्रा से की शादी। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में मटुकनाथ और जूली की जैसी एक और प्रेम कहानी सामने आई है। समस्तीपुर में एक टीचर ने अपनी ही छात्रा से शादी कर ली। दोनों की उम्र में 22 साल का फर्क है। छात्रा कोचिंग पढ़ने आती थी। इसी दौरान दोनों में प्यार हुआ और फिर शादी कर ली। इसका वीडियो सामने आया है। मामला समस्तीपुर के रोसड़ा बाजार का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा से शादी करते गुरुजी। - फोटो : अमर उजाला

टीचर ने गुरुवार को मंदिर में जाकर शादी रचाई। शादी के गवाह आसपास के लोग बने। टीचर की उम्र 42 साल है, जबकि छात्रा 20 साल की है। शादी में आए लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि श्वेता कुमारी रोसड़ा बाजार स्थित संगीत कुमार के कोचिंग में इंग्लिश पढ़ने आती थी। वहीं, दोनों में प्यार शुरू हुआ। फिर दोनों ने प्रेम विवाह किया। बाद में उसे कानूनी मान्यता देने के लिए कोर्ट मैरिज कर लिया। दोनों रोसड़ा बाजार के ही रहने वाले हैं। दोनों के घर की दूरी लगभग 800 मीटर है। शिक्षक का पत्नी की देहांत कई वर्ष पहले हो गया था।

पटना में मटुकनाथ चौधरी और जूली की कहानी तब सामने आई थी, जब छात्रा के प्रेम में प्रोफेसर को उनकी पत्नी ने थाने में घसीटा था। प्रोफेसर मटुकनाथ और जूली की प्रेम कहानी कुछ वर्षों तक सुर्खियों में रही, लेकिन फिर जूली की बुरी हालत की तस्वीरें भी सामने आईं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें