फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Result: बिहार के तीन अभ्यर्थी टॉप 20 में, राज कृष्ण झा और हेमंत मिश्रा ने नौकरी में रहते पाई सफलता

Tue, 22 Apr 2025 06:29 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

UPSC CSE Result 2024: सिविल सेवा परीक्षा में बिहार के तीन अभ्यर्थियों ने टॉप 20 में जगह बनाई है। खास बात यह है कि जमुई जिले के तीन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा को पास किया। सीएसई 2023 में 32 अभ्यर्थियों ने सफलता पाई थी।
विज्ञापन
UPSC Recruitment, यूपीएससी भर्ती - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार प्रयागराज की शक्ति दुबे ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं  कुल 1,009 उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप A और B) के लिए चुना गया है। अब तक मिली खबर के अनुसार, इस बार बिहार से छह उम्मीदवारों को सफलता मिली है। इसमें जमुई के तीन, सीतामढ़ी के एक, पूर्व चंपारण के एक और बक्सर के एक अभ्यर्थी शामिल हैं। तीन अभ्यर्थियों  ने टॉप 20 में अपनी जगह बनाई है। आइए जानते हैं सिविल सेवा परीक्षा में बाजी मारने वाले अभ्यर्थियों के बारे में...

विज्ञापन


सीतामढ़ी के राज कृष्ण झा टॉप 10 में शामिल
सीतामढ़ी के अथरी गांव निवासी राज कृष्ण झा ने आठवीं रैंक हासिल कर बिहार का नाम रोशन किया है। राज कृष्ण फिलहाल कोल्हापुर में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम में असिस्टेंट मैंनेजर के पद पर कार्यरत हैं। देश की सबसे कठिन परीक्षा में एक यूपीएससी सीएसई 2024  पास करने वाले राज कृष्ण झा की सफलता गांव ही नहीं पूरे बिहार में खुशी है। ग्रामीणों का कहना है कि जॉब में रहने के बावजूद कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर राजकृष्ण झा ने सफलता पाई। उन्होंने मोतिलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेन्कोलॉजी से 2018 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की हासिल की। इसके बाद उन्हें एचपीसीएच में नौकरी मिल गई। नौकरी करते हुए राज कृष्ण झा ने यूपीएससी की तैयारी की और सफलता पाई।

बक्सर के हेमंत मिश्रा को मिला 13वां स्थान
वहीं बक्सर जिले के कुसरूपा गांव निवासी हेमंत मिश्रा ने 13वां स्थान हासिल कर बिहार का नाम रोशन किया। रोशन यूपी के मिर्जापुर में एसडीएम हैं। यूपीएसपी में सफलता नहीं मिलने पर उन्होंने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की और एसडीएम बन गए। नौकरी करते हुए उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी और इस बार यूपीएससी की परीक्षा में 13वां स्थान हासिल किया। 
विज्ञापन


जमुई जिले से इन तीनों ने मारी बाजी
इधर, जमुई जिला निवास संस्कृति त्रिवेदी, ईशा रानी और पारस कुमार ने यूपीएससी सीएसई 2024 में सफलता पाई है। संस्कृति त्रिवेदी को 17वां स्थान मिला है। वहीं पारस कुमार को 269वां स्थान मिला है। पारस फिलहाल जमुई में शिक्षा विभाग में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। वहीं ईशा रानी ने 384 स्थान हासिल किया है। इसके अलावा पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन के पिठवा निवासी संजीव कुमार ने भी 583वां स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें