फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: डॉक्टर समेत अस्पताल के सारे कर्मचारी फरार; लाश के लिए लाखों वसूलने का गुस्सा, इलाज में लापरवाही का आरोप

Fri, 14 Jun 2024 12:04 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

मरीज मौत के बाद भड़के परिजनों ने डॉक्टर के गेट पर ही जमकर बवाल किया। इस दौरान डॉक्टर एव कर्मी हॉस्पिटल बंद कर फरार हो गए। परिजन प्रशासन से न्याय की गुहार लगाने लगे।
विज्ञापन
परिजन की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान में मरीज की मौत पर परिजन ने जमकर बवाल किया। देर रात पर परिजन हंगामा करते रहे। उनका आरोप है कि बिमस हॉस्पिटल के डॉक्टर अन्नू कुमार की लापरवाही के कारण मरीज की मौत हो गई। इतना ही नहीं तीन लाख रुपया वसूलने के बाद लाश को आईसीयू से बाहर निकाला। इस घटना से आक्राशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया और आरोपी डॉक्टर और उनके कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। इधर, हंगामा बढ़ते देख अस्पताल के डॉक्टर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने अनसार, महादेवा थाना आईओ श्वेता कुमारी के बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम गयी थी। शांति व्यवस्था भंग नहीं हुई। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन

गुस्से में डांटते हुए कहा- मरीज बिल्कुल ठीक है
बताया जाता है कि हुसैनगंज थाना क्षेत्र के महुवल-महाल गांव निवासी लाल बाबू चौधरी के पैर में जख्म था। इसमें दर्द की शिकायत पर उन्हें इलाज के लिए सीवान लाया गया था। मृतक की पुत्री मंगला कुमारी ने बताया कि जैसे ही मरीज को लेकर आये। तो चकिया रोड स्थित डॉक्टर अन्नु कुमार ने एडमिट करने को कहा और एडमिट कर इलाज शुरू किया। एक दिन पूर्व से ही इलाज कर रहे हैं। लेकिन, मरीज की तबियत बिगड़ती जा रही थी। मरीज की बेचैनी देख कर जब मंगला कुमारी ने डॉक्टर से शिकायत की। मरीज को देखते हुए डॉक्टर ने गुस्से में कहा कि वह बिल्कुल ठीक है। आपलोग बर्फ लाकर मरीज के पूरे बदन में रगड़िए। इसके बाद परिजनों ने वैसा ही किया। लेकिन, तबियत और बिगड़ गयी। देखते ही देखते मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मंगला कुमारी ने बताया कि तब भी मरीज का डेड बॉडी नहीं दे रहे थे। पूरे इलाज का तीन लाख रुपया जमा कराने के बाद ही डेड बॉडी बाहर निकाल कर रख दिया। मृतक का नाम लाल बाबू चौधरी बताया जा रहा है।

परिजनों ने डॉक्टर के गेट पर ही जमकर बवाल किया
मरीज मौत के बाद भड़के परिजनों ने डॉक्टर के गेट पर ही जमकर बवाल किया। इस दौरान डॉक्टर एव कर्मी हॉस्पिटल बंद कर फरार हो गए। मृतक की पुत्री मंगला कुमारी ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही कर जान बूझकर जान से मारने का आरोप लगाया है। उन्होंने डॉक्टर पर मरीज की हत्या का आरोप लगाया। प्रशाशन से कार्रवाई की मांग की। इधर, यह सब हंगामा देख डॉक्टर एव नर्स सभी हॉस्पिटल बंद कर फरार हो गए। वैसे सीवान जिले में इस तरह की घटना कोई नई बात नहीं है। कुछ दिन पहले डॉक्टर मुन्तजिर द्वारा भी एक महिला मरीज की इलाज में लापरवाही का आरोप एव मरीज को मारने का आरोप लग चुका है। लेकिन, कार्रवाई होने की जगह मामला फिर ठंडे बस्ते में चला जाता है। जिसकी वजह से इस तरह की घटनाओं में इजाफा देखने को मिल रहा है। घटना की सूचना पर पर पहुंची महादेवा पुलिस परिजनों को समझा-बुझाकर किसी तरह मामले को शांत कराया। मामला शांत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें