फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Upendra Kushwaha News : मोदी के सामने चुनौती नहीं; जदयू खुद डूब रहा, भगदड़ मचेगी तो कोई नहीं बचेगा

Sat, 22 Apr 2023 06:36 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- "जदयू डूबती नाव है। जदयू के कई बड़े नेता दूसरे दलों के संपर्क में हैं। और कई नेता हमारे साथ भी आना चाहते हैं अगर जदयू में भगदड़ मच गई तो वहां कोई नहीं बचेगा।"
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि जदयू डूबती नाव है। जदयू के कई बड़े नेता दूसरे दलों के संपर्क में हैं। और कई नेता हमारे साथ भी आना चाहते हैं अगर जदयू में भगदड़ मच गई तो वहां कोई नहीं बचेगा। यह बातें उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को पटना स्थित अपने आवास पर कही। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही जदयू टूट जाएगा। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार की लोकप्रियता घट गई।

विज्ञापन


मोदी ही फिर से बनेंगे प्रधानमंत्री
इससे पहले उपेंद्र कुशवाहा ने प्रधानमंत्री पद को लेकर भी बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि पीएम पद पर मोदी के सामने कोई चुनौती नहीं है। लोकसभा चुनाव 2024 में मोदी ही फिर से देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे उन्होंने तंज कसते हुए कहा था कि नीतीश कुमार अब हारी हुई बाजी लगा रहे हैं। दरअसल, गुरुवार को उपेंद्र कुशवाहा ने गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात थी। इसके बाद पटना पहुंचकर उन्होंने कहा था कि हमारी मुलाकात गृह मंत्री से हुई है और मुलाकात हुई। कुछ तो बात हुई होगी। मुलाकात ही बात के लिए होती है।

केसी त्यागी बोले- बिना कारण अलग हुए कुशवाहा
वहीं उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने पलटवार किया है उन्होंने कहा कि अगर उपेंद्र कुशवाहा को हिम्मत है तो वह जदयू को तोड़ कर दिखाएं और इस अभियान में असफल रहे तो उन्हें मोदी और शाह का आशीर्वाद जरूर मिल जाएगा। नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा को बहुत कुछ दिया है। 2015 चुनाव का परिणाम सबको मालूम है कि जनता सब देख रही है इन लोगों ने ही पीएम मोदी को गली गली घुमाया था। लोकप्रियता घटने के बयान पर जदयू के वरीय नेता केसी त्यागी ने कहा कि नीतीश कुमार की लोकप्रियता नहीं घटी है। उपेंद्र कुशवाहा बिना कारण के ही JDU से अलग हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें