फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नालंदा में जमीन पर कब्जा पाने के लिए दादा को गोली से किया छलनी

Sat, 22 Apr 2023 05:36 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

नालंदा में पोता ने जमीन पर कब्जा करने के लिए अपने ही दादा को गोलियों से छलनी कर दिया। मामला बेना थाना क्षेत्र के शिवाय बीघा गांव का है। मृतक के नाती सुधीर कुमार का कहना है कि 9 बीघा जमीन को लेकर दादा पोता में कई वर्षों से विवाद चला आ रहा था। 
विज्ञापन
अस्पताल में ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में पोता ने जमीन पर कब्जा करने के लिए अपने ही दादा को गोलियों से छलनी कर दिया। मामला बेना थाना क्षेत्र के शिवाय बीघा गांव का है। घटना के संबंध में मृतक के नाती सुधीर कुमार का कहना है कि 9 बीघा जमीन को लेकर दादा पोता में कई वर्षों से विवाद चला आ रहा था। मृतक अपने गांव का ज़मीन बेचकर बेटी के यहां रह रहा था।. इसी बात को लेकर मृतक का पोता विकास,  मोनू,  गुंजन और सोनू घर में आराम कर रहे बुज़ुर्ग को दनादन 5 गोली मारी जिसमें बुजुर्ग को 4 गोली लगी।उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, बीच बचाव के लिए गई नातिन सुलेखा कुमारी को भी बदमाशों ने नहीं बख्शा और उसे भी गोली मारकर गंभीर रूप से ज़ख्मी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें