फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Road Accident: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला; नाबालिग समेत तीन लोगों की मौत

Tue, 13 Jun 2023 03:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

सीतामढ़ी के बेलसंड थाना क्षेत्र के छतौना गांव से तीन लोग एक ही बाइक से अपने घर भटौलिया लौट रहे थे। इसी दौरान परसौनी थाना क्षेत्र के परशुरामपुर चौक पर सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक नाबालिग की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद पुलिस और परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीतामढ़ी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक नाबालिग समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना जिले के परसौनी रीगा पथ स्थित परशुरामपुर चौकी की है। जहां मंगलवार की सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक पर सवार तीनों को कुचल दिया। तीनों लोग एक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि सड़क दुर्घटना में मरने वाले तीनों आपस में रिश्तेदार थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र के छतौना गांव से तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर भटौलिया लौट रहे थे। इसी बीच परसौनी थाना क्षेत्र के परशुरामपुर चौक पर सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक नाबालिग की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक को जब्त कर लिया गया। हालांकि इस दौरान ड्राइवर और खलासी चकमा देकर घटनास्थल पर ट्रक छोड़कर फरार हो गए।

वहीं, आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को इलाज के लिए पहले पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। फिर परिजनों को घटना की सूचना दी गई। सूचना के बाद परिजन भी घटनास्थल पर तुरंत पहुंचे। इधर, गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने घायलों को रेफर कर दिया, जिसके बाद उन्हें एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां उन दोनों की भी मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। फिर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। मरने वालों में नाबालिग की उम्र करीब 10 साल, दूसरे की 40 साल और एक 58 साल के आसपास के बुजुर्ग शामिल हैं। पुलिस फिलहाल तीनों के परिजनों का सदर अस्पताल में इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें