फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार देवर-भाभी को कुचला, महिला की मौत; युवक गंभीर रूप से घायल

Sat, 05 Aug 2023 03:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar: दीपनगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि सड़क हादसे में घायल होने की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिर दोनों घायलों को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
घटना की तफ्तीश करने मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नालंदा में शनिवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला है। निर्माणाधीन बख्तियारपुर-रजौली फोर लेन पर सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव के पास का है। मृतका की पहचान रहूई थाना क्षेत्र के पेशौर कोन्हा गांव निवासी जितेंद्र कुमार चौधरी की पत्नी दुलारी देवी (21) और जख्मी भोला चौधरी का बेटा उपेंद्र कुमार (18) के रूप में हुई है। दोनों का देवर-भाभी का रिश्ता है।

विज्ञापन


घायल युवक के चचेरे भाई ने बताया कि उपेंद्र कुमार अपनी भाभी को उनके मायके गिरियक से घर ला रहा था। तभी अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में महिला की मौत हो गई। उन लोगों को पुलिस से सूचना मिली। उसके बाद परिवार के लोग सदर अस्पताल पहुंचे।

चश्मदीदों के मुताबिक, एक युवक सकरौल गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाकर निकल रहा था। तभी पीछे से दोनों तेज रफ्तार में आ रहे थे। इसी बीच इनकी बाइक टकरा गई और अनियंत्रित होकर दोनों सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। हादसे के तुरंत बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि जून महीने में ही महिला की शादी हुई थी। वहीं, घटना की सूचना जैसे ही दोनों परिवारों को मिली, परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


दीपनगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि सड़क हादसे में घायल होने की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिर दोनों घायलों को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। इसके साथ ही अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें