फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में उदयपुर जैसा केस: सीतामढ़ी में नुपुर शर्मा का वीडियो देखने पर चाकू से गोदा, युवक की हालत गंभीर

Tue, 19 Jul 2022 08:36 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

सीतामढ़ी में हुए इस हमले में अंकित झा नामक युवक गंभीर रूप से घायल है। अंकित के परिवार का आरोप है कि नुपुर शर्मा का वीडियो देखने पर दूसरे धर्म के युवकों ने उस पर हमला किया। 

विज्ञापन
udaipur like attack in bihar - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नुपुर शर्मा मामले को लेकर राजस्थान के उदयपुर व महाराष्ट्र के अमरावती के बाद अब बिहार के सीतामढ़ी में भी हमले की वैसी ही घटना सामने आई है। नुपुर का विवादित वीडियो देखने को लेकर एक युवक को चाकू से गोद दिया गया। हालांकि पुलिस ने इसे नुपुर से जुड़ा हमला मानने से इनकार किया है। 

विज्ञापन

सीतामढ़ी के नानपुर में हुए इस हमले में अंकित झा (23) गंभीर रूप से घायल है। घटना 15 जुलाई की बताई जा रही है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी अभी भी पकड़ से बाहर है। हमले के पांच आरोपी बनाए गए हैं। इनमें नानपुर गांव के गौरा उर्फ मोहम्मद निहाल और मोहम्मद बिलाल शामिल हैं। 



दौड़ा-दौड़ाकर छह बार चाकू घोंपा
सीतामढ़ी की घटना का एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक खून से लथपथ नजर आ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक पान की दुकान पर खड़ा था और नुपुर शर्मा का वीडियो देख रहा था। तभी वहां सिगरेट पी रहे एक अन्य युवक से उसकी इसे लेकर कहा-सुनी हो गई। बाद में उक्त युवक अपने साथियों को लेकर आया और अंकित पर हमला कर दिया। भरे बाजार में दौड़ा-दौड़कर अंकित को छह बार चाकू घोंपा गया। अंकित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


शिकायत से हटवाया नुपुर का नाम, परिजनों का आरोप
अंकित झा पर हमले को लेकर एफआईआर दर्ज करने को लेकर पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने पहली शिकायत में हमले को लेकर नुपुर शर्मा मामले का जिक्र था, लेकिन बाद में पुलिस ने इसे बदलने को कहा। दूसरी शिकायत से नुपुर शर्मा का नाम हटाने पर एफआईआर दर्ज की गई। अंकित के परिवार का आरोप है कि नुपुर शर्मा का वीडियो देखने पर दूसरे धर्म के युवकों ने उस पर हमला किया। 

सांप्रदायिक रंग देने का आरोप
उधर, नानपुर थाने के एचएचओ विजय कुमार राम का कहना है कि मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश हो रही है। मुख्य आरोपी की तलाश है। घायल के पिता मनोज झा, निवासी नानपुर गांव की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पीड़ित ने आरोपियों के नाम बताए हैं, उनकी धरपकड़ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें